फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   31.57 lakh plant will be planted

Deoria News: 31.57 लाख पौधों का होगा रोपण

Thu, 06 Jun 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 06 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
31.57 lakh plant will be planted
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

अकेले वन विभाग 8 लाख पौधों का करेगा रोपण, 23.32 लाख पौधे लगाएंगे अन्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मानसून सत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर जिले को हरा-भरा बनाया जाएगा। इस बार जिले में करीब 31.57 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार किए गए हैं।
जिले में पर्यावरण संरक्षण तथा हरा-भरा करने के लिए वन विभाग की तरफ से तैयारी जोरों पर चल रही है। कई विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार जुलाई माह में पूरे जिले में 31 लाख 54 हजार 360 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। विकासखंड वार पौधरोपण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बरसात होते ही पौधरोपण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वन विभाग इस बाद करीब 8 लाख 25 हजार पौधों का रोपण करेगा। इसके अलावा पर्यावरण विभाग, ग्राम विकास विभाग, राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, आवास विकास विभाग, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों को 23 लाख 32 हजार 360 पौधों का रोपण का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग इस बार ग्राम पंचायत, स्कूल व सड़कों के किनारे फलदार, छायादार, इमारती, चारापत्ती का रोपण किया जाएगा। साथ ही किसानों को भी अपने खेतों में फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेगा।
डीएफओ जगदीश आर का कहना है कि जिले को हरा-भरा बनाने के लिए करीब 31.57 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण करने की तैयारी चल रही है। मौसम अनुकूल होते ही पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

पांचों रेंज में आयोजित हुए कार्यक्रम, फलदार पौधों का का किया गया वितरण
देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के देवरिया, बरहज, भटनी, सलेमपुर व रुद्रपुर रेंज में रैली निकालकर बच्चों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान फलदार, छायादार पौधों का रोपण भी किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवरिया रेंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क न्यू कॉलोनी में रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच डीएफओ जगदीश आर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, एसडीओ देवेंद्र सिंह यादव, अनुपम मौर्या ने 125 फलदार पौधों का वितरण किया। इसी तरह रुद्रपुर, बरहज, भटनी व सलेमपुर रेंज के देवगांव, अमृत पौधशाला, सलेमपुर सहित में 40 पौधों का रोपण व और 25 पौधों का वितरण किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
राजकीय इंटर काॅलेज के स्मृति उपवन में अमरूद, पाकड़, महोगनी के 11 पौधे लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के स्मृति उपवन में अमरूद, पाकड़, महोगनी के 11 पौधे लगाए । नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित होगा और वातावरण स्वच्छ होगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों से आग्रह किया कि ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में सहयोग करें। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज से शुरू किए गए अभियान ''एक पौधा मां के नाम'' अभियान से जुड़कर पौधरोपण करें।


इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, अम्बिकेश पांडेय, सोनू, मनीष सिंह, रमेश सिंह, विश्राम प्रसाद, धीरेंद्र कुमार, परशुराम शर्मा, वर्षा चौरसिया, खुशबू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed