{"_id":"5ce03a92bdec22075541854f","slug":"31558198930-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने टॉयरों में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने टॉयरों में लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन
टायर जलने के दौरान आग बुझाने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। केन यूनियन परिसर में रखे पुराने टायरों में शनिवार को अचानक आग लग गई। पछुआ हवा की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने लोगों की मदद से एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
केन यूनियन परिसर के समीप मोहम्मद सलाम की पंक्चर की दुकान है। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे अचानक पुराने टायर धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटें देख लोग परेशान हो गए। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को लोगों ने सूचना दी। कुछ देर बाद देवरिया, सलेमपुर व भाटपाररानी तहसील से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान पानी खत्म हो गया। नगर पंचायत के टैंकर से पानी मंगाया गया तब आग बुझाया गया। आग में करीब 150 टायर जल गए। ब्लॉक के नादघाट में डंठल में आग लग गई। दमकल की गाड़ी वहां पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया।
बिना पानी के दमकल से आग बुझाने की कवायद
सलेमपुर। आग से लोग तबाह हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए दमकल की गाड़ी तो कोतवाली में मौजूद रहती है, लेकिन इसमें पानी कहां से भरा जाएगा, इसकी व्यवस्था किसी ने नहीं की है। दमकल के प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि वाहन में पानी भरने में दिक्कत होती है। इसके लिए कई बार नगर पंचायत से कहा गया लेकिन अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। कस्बे के मुख्य मार्ग पर टायर की दुकान में आग बुझाने के दौरान दमकल का पानी समाप्त हो गया तो नगर पंचायत का टैंकर मंगाना पड़ा।
विज्ञापन
आग से दो झोपड़ियां जलीं, पशु झुलसे
भाटपाररानी। क्षेत्र के कुकुरघाटी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायसी झोपड़ियां व पशु झुलस गए। इससे झोपड़ी में रखे सामान जल कर राख हो गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। शिव कुमार राजभर का परिवार झोपड़ी में रहता है। दोपहर का वक्त होने के चलते सभी बाहर पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी बीच झोपड़ी में आग लग गई। आग से उसमें रखा ठेला, साइकिल, पंपिंग सेट, गेहूं, धान, चावल, कपड़ा सहित अन्य सामान जल गए। तेज पछुआ हवा के चलते आग उनकी दूसरी झोपड़ी में भी लग गई। इससे उसमें बंधे पशु झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से पशुओं को झोपड़ी से बाहर निकाला। तब तक एक बकरी व उसके बच्चे मर चुके थे। आग से झुलसे भैंस, गाय और बछिया का इलाज चल रहा है। लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग के जवानों ने लोगों की मदद से आग पर काबू किया।