{"_id":"5c0d5e02bdec22419f5c2978","slug":"31544379906-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक काट कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक काट कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार...
केक काट कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन
जिला कार्यालय एवं तहसील क्षेत्रों में कांग्रेसियों ने पूर्व अध्यक्ष के कार्यों को बताया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/सलेमपुर। जिले के कांग्रेसियों ने रविवार को पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनके लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें त्याग व सादगी का प्रतीक बताया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश के नेतृत्व में सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन कार्यक्रम मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी ने संसद में गरीबों व मजलूमों की आवाज उठाने का काम किया है। यूपीए के शासनकाल में किसानों की कर्जमाफी, मनरेगा, सूचना का अधिकार, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को लाकर देश का भला किया। उपाध्यक्ष वरुण राय ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद ठुकराकर उन्होंने साबित किया कि राजनीति में बिना पद के रहकर भी सेेवा की जा सकती है। इस दौरान सुभाष राय, गंगा प्रसाद गुप्ता, भरत मणि, जवाहर लाल बरनवाल, विजय शंकर मिश्र, समीर पांडेय, रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सलेमपुर में पार्टी कार्यालय पर रविवार को केक काटकर व पौधा लगाकर जन्मदिन मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि त्याग एवं साहस की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन देश एवं समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। युवा कांग्रेस महासचिव अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष ने इसे और मजबूत बनाकर लोकतंत्र की रक्षा की है। कार्यक्रम में जिला महासचिव रामविलास तिवारी, संजय गुप्त, मोहित पांडेय, शीत कुमार मिश्र, अशोक मद्धेशिया, अभिनव मणि त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, उदय नरायण तिवारी, आदित्य दुबे, अजय मिश्र आदि मौजूद रहे। मझौलीराज में अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पौधरोपण किया। लार में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वशिष्ठ मोदनवाल के नेतृत्व सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया।
फोटो समाचार...
त्याग, संघर्ष की मिसाल हैं सोनिया
बरहज। नगर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हैं। इस दौरान राधारमण त्रिपाठी, अनिल निषाद, सुधीर निषाद, जितेंद्र जासयसवाल, सबलू अहमद, दानिश खां, दिनेश विश्वकर्मा, जयराम उपाध्याय, शंभूनाथ, सूरज प्रसाद, पोलन सोनकर, राकेश तिवारी, अनूप कुमार भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फोटो समाचार।
कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन
रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन रविवार को कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव जीताने का तोहफा देने का संकल्प लिया। चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गोला वार्ड में कार्यकर्ताओं ने केक काटा। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के रुझान मिलने लगे हैं। भाजपा के झूठे विकास के वादे को जनता समझ चुकी है। सोनिया गांधी ने पार्टी को हमेशा मजबूत करने का कार्य किया है। इस अवसर पर विक्कन गिरी, अशोक पोद्दार, रवि प्रताप गुप्त, कृपाशंकर गुप्त, नकुल तिवारी आदि मौजूद रहे।