फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 30 Apr 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
Accident
देवरिया। गोरखपुर ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की सुबह हुआ। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

खुखुंदू थानाक्षेत्र के पिपरा शुक्ल गांव निवासी विजय तिवारी पुत्र संगम तिवारी मुंबई में रहकर किसी कंपनी में काम करते थे। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आए। मंगलवार की सुबह विजय अपने पिता को बाइक से लेकर देवरिया आए। पिता संगम तिवारी को पूर्वांचल एक्सप्रेस से कहीं जाना था। रेलवे स्टेशन पर उन्हें छोड़ने के बाद विजय एआरटीओ कार्यालय जा रहे थे। अभी वह गोरखपुर ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे विजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पास मिले कागजात और मोबाइल से परिवारवालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं ले पाए विजय
मुंबई से घर आए विजय तिवारी ने वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। उन्हें क्या पता था कि लाइसेंस हाथ में आने से पहले ही वह मौत को गले लगा लेंगे। एआरटीओ कार्यालय से 500 मीटर पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए। खुखुंदू के पिपरा शुक्ल गांव निवासी संगम तिवारी के दो बेटों में विजय बड़े थे। वे मुंबई में रहकर किसी कंपनी में काम करते थे। पिछले दिनों वह छुट्टी पर घर आए थे। पत्नी सरोज, बेटी रिया, बेटा अंश और भाई मुकेश समेत परिवार के सभी सदस्य खुश थे। कुछ दिन पहले विजय ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए परीक्षा दी थी। परीक्षा में वह पास हो गए और उनका लाइसेंस बन गया था। मंगलवार को लाइसेंस देने के लिए कार्यालय बुलाया गया था। विजय ने सोचा कि पिता ट्रेन में बैठाने के बाद अपना ड्राइविंग लाइसेंस ले लेंगे। उनकी मौत से परिवारवालों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed