फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दर्जनों शिक्षक, रुकेगा वेतन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दर्जनों शिक्षक, रुकेगा वेतन

Wed, 26 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दर्जनों शिक्षक, रुकेगा वेतन
teacher
देवरिया। बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के आगमन से एक दिन पूर्व ही बीएसए माधवजी तिवारी ने जिले के देवरिया सदर, भलुअनी, सलेमपुर एवं बनकटा ब्लॉकों के एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश जगहों पर प्रधानाध्यापक, सहायक एवं अनुदेशक अनुपस्थित रहे। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने एवं कम नामांकन संख्या होने पर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को बीएसए सबसे पहले सदर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंडेरा बुजुर्ग पहुंचे। निरीक्षण में अनुदेशक नीलम एवं योगेश अनुपस्थित पाए गए। यहां पर अध्यापकों की शिक्षक डायरी नहीं बनी थी। प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा बुजुर्ग में तीन अध्यापकों में प्रधानाध्यापक रीतू आर्या अनुपस्थित रहीं। विद्यालय में कोई उपस्थिति रजिस्टर नहीं मिला। नामांकन 61 के सापेक्ष केवल 20 छात्र मिलने पर उन्होंने मौजूद अध्यापकों की जमकर क्लास ली। प्राथमिक विद्यालय टड़वा के निरीक्षण में नामांकन के सापेक्ष मौके पर कम छात्र मिले। प्रधानाध्यापक को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का निर्देश दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया मिश्र में नामांकन 68 के सापेक्ष केवल 24 छात्र मिले। कम संख्या पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मौजूद अध्यापकों से मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय परसिया मिश्र में नामांकन के सापेक्ष छात्र संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरौली संग्राम में भी नामांकन के सापेक्ष कम छात्र मिलने पर प्रधानाध्यापक से जवाब देने को कहा गया। प्राथमिक विद्यालय तिलौली डेहरी सलेमपुर के निरीक्षण में भी 101 के सापेक्ष मौके पर केवल 68 छात्र मिले। राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंडी प्रधानाध्यापक अनुराधा एवं शिक्षिका यासमीन जमाल बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गई। मौके पर मात्र 12 छात्र मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय सोहनपुर में सहायक अध्यापक मनोज चौरसिया बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोहनपुर में प्रधानाध्यापक मधु राय, सहायक जयप्रकाश भारती आकस्मिक अवकाश पर मिले। नामांकन 52 के सापेक्ष मात्र 15 छात्र मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed