{"_id":"5a71f6cf4f1c1b8a268b794e","slug":"31517418191-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय परिसर में कर्मचारी और वकीलों को तीन दिन मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय परिसर में कर्मचारी और वकीलों को तीन दिन मिलेगा इलाज
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जज, कर्मचारी और वकीलों को जिला न्यायालय परिसर में अब इलाज मिलेगा। सप्ताह में तीन दिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट यहां बैठेंगे। सीएमओ ने इसके लिए तीन डॉक्टर और तीन फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई है।
न्यायालय के जज, कर्मचारियों और वकीलों को इलाज कराने में असुविधाएं होती थी। शासन ने इसके लिए न्यायालय परिसर में अस्पताल की व्यवस्था करने का निर्देश सीएमओ को दिया। न्यायालय परिसर में भवन व जमीन नहीं मिलने का हवाला देते हुए सप्ताह में तीन दिन सोमवार को डॉ. धीरज दुबे, फार्मासिस्ट सतीश कुमार, बुधवार को डॉ. रजत कुमार, फार्मासिस्ट सौरभ सिंह और शुक्रवार को डॉ. निखिलेश मिश्र और फार्मासिस्ट राजकुमार यादव की ड्यूटी लगाई है। इससे कर्मचारियों व वकीलों का सहूलियत मिलेगी। 27 जनवरी को ही न्यायालय परिसर के नोटिस बोर्ड पर सीएमओ का निर्देश चस्पा कर दिया गया। लेकिन अभी न्यायालय परिसर में डॉक्टर नहीं बैठ रहे हैं। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि न्यायालय परिसर में अस्पताल का निर्माण कराने का निर्देश शासन का था। जमीन या कोई भवन नहीं मिलने तक डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है जो सप्ताह में तीन दिन वहां बैठेंगे।