{"_id":"5a4d0eb14f1c1bcf6d8b7ac1","slug":"31514999473-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में तलाबंदी कर वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में तलाबंदी कर वकीलों का प्रदर्शन
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। वकीलों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर तहसील में तालाबंदी कर नाराज वकीलों ने बुुधवार को प्रदर्शन किया। अफसरों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन को उग्र करने पर रणनीति बनाई गई।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि एसपी के तबादले तक आंदोलन जारी रहेगा। दबाव बनाने के लिए एसपी ने फर्जी तरीके से वकीलों पर केस दर्ज कराया जाए। दबाव में आकर वकील आंदोलन खत्म करने वाले नहीं है। इस भ्रम में पुलिस न रहे। इसके लिए वकील सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। वकीलों ने तहसील गेट में ताला बंद कर एसपी के खिलाफ नारेबाजी की। अंबरीश मणि ने कहा कि एसपी के अड़ियल रवैये से वकील डरने वाले नहीं हैं। आर-पार की लड़ाई के लिए वकील तैयार हैं। आंदोलन को उग्र रूप देने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। आंदोलन के चलते तहसील, दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान जीवन पति त्रिपाठी, विजय शंकर राय, ह्दयनरायण तिवारी, विजय प्रताप मिश्र, कन्हैया मिश्र, अजय द्विवेदी, नीलकंठ तिवारी आदि मौजूद रहे।
रात को अस्पताल में पहुंची पुलिस, अफरा-तफरी
तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान के बेटे पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। दबिश के दौरान पुलिस ने नर्वदा चौहान की पिटाई कर दी। इससे इनका पैर फ्रैक्चर हो गया। अस्पताल में भर्ती नर्वदा चौहान का आरोप है कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे कोतवाली पुलिस वाले प्राइवेट वार्ड में पहुंचे। वकील का बयान दर्ज करने की बात कहकर वार्ड का फाटक खोलने के लिए दबाव बनाने लगे। शोर सुनकर ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे और रात को बयान लेने से मना किया। इसके बाद पुलिस वाले हटे। इसकी जानकारी होने पर कुछ वकील भी पहुंच गए। पुलिस के भय से वकील रात को अस्पताल से अपने घर चले गए।
विज्ञापन
यह है मामला
संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद डीएम से 19 दिसंबर के दिन वकील कन्हैया मिश्र के जमीन पर हुए कब्जा खाली कराने की मांग को लेकर मिलने गए थे। वार्ता के दौरान वहां मौजूद एसपी राकेश शंकर वकीलों से उलझ गए। एसपी ने नर्वदा चौहान और कन्हैया मिश्र पर केस दर्ज करा दिया। इसको वकील आंदोलित हैं।
वादकारियों की बढ़ी परेशानी
वकीलों के हड़ताल के चलते न्यायालय में आने वाले वादकारियों को तारीख लेकर वापस लौटना पड़ रहा है। ठंड में परेशान वादकारियों ने वकीलों के हड़ताल को खत्म कराने के लिए प्रशासन से पहल करने की मांग की है।