फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   यहां काबा और काशी करते है अलिगम

यहां काबा और काशी करते है अलिगम

Sun, 01 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
यहां काबा और काशी करते है अलिगम
देवरिया। ना मंदिर में खुदा है ना मस्जिद में, जिस दिल में मोहब्बत है उस दिल में खुदा है.... सलेमपुर में तीन दशक से एक हिन्दू परिवार ताजिया रख जहां पुरखों की रवायत को आगे बढ़ा रहा है। वहीं दोनों समुदाय के आपसी भाईचारे को मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन

सलेमपुर नगर के परशुराम धाम वार्ड के रहने वाले मेहंदी हसन का परिवार अपना घर शिवनाथ यादव के परिवार को बेचकर साढ़े तीन दशक पूर्व कानपुर चला गया। तभी से इस परिवार के लोग अपने दरवाजे पर ताजिया रखते है। बीच में करीब पांच साल तक नई पीढ़ी ताजिया रखना छोड़ दिया था। घर वालों को ऐसा लगा कि ताजिया नहीं रखने से परिवार के सदस्य अक्सर परेशान रहते है। इसके बाद पुन:ताजिया रखना शुरू कर दिए। निर्वतमान सभासद प्रदीप यादव के नेतृत्व में लोग आपसी सहयोग से 15 साल से लगातार ताजिया रख रहे है। इस वार्ड में सिर्फ पांच घर मुसलमानों की है, जो इसी ताजिया में अपना सहयोग करते है। शनिवार की रात चौक पर ताशा की धुन के साथ ताजिया रखा गया। हिन्दू और मुसलमान की महिलाएं ताजिया पर रोट चढ़ाया और अन्य रस्मे पूरी हुई। देर रात तक ताशा बजता रहा और मेले जैसा चौक का माहौल रहा। इसमें मोहल्ले के इंद्रदेव यादव, नरेन्द्र यादव, डबलू, दीनानाथ गोड़, शिवजी, अनिरूद्घ, रत्नेश आदि लोगों का सहयोग रहता है। मोहल्ले में ताजिया को घुमाया नहीं जाता है। शाम को कस्बा सलेमपुर कर्बला में युवा ताजिया को जुलूस के साथ लेकर जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed