{"_id":"59c69be54f1c1b30688b6178","slug":"31506188261-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 नामित मजिस्ट्रेट करेंगे दशहरा-मोहर्रम में निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 नामित मजिस्ट्रेट करेंगे दशहरा-मोहर्रम में निगरानी
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दशहरा और मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है। कानून-व्यवस्था के लिए 98 मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं, जो विसर्जन स्थल और मोहर्रम के विभिन्न अखाड़ों की निगरानी करेंगे। दशहरा 29 और 30 सितंबर को है। मोहर्रम की सातवीं और आठवीं तारीख का जुलूस इस बार भी दिन में निकलेगा। इसके अलावा यौम-ए-आशूरा यानी मोहर्रम एक अक्टूबर को मनेगी।
नवरात्र का तीसरा और मोहर्रम की दूसरी तारीख शनिवार को थी। व्रतधारियों ने व्रत रख कर उपासना की। ताजियों के बनाने का काम भी आखिरी दौर में है। कर्बला के शहीदों की याद में मातम शुरू हो गया है। शहर और देहात में मगरिब के बाद इमाम चौक से ढोल और ताशे की मातमी धुन गूंजने लगी है। इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में नौहें भी गमजदा कर रहे हैं। इमाम चौक पर अलम लगा दिए गए हैं। शहर के मोहल्लों से सातवीं और आठवीं मोहर्रम का जुलूस निकलेगा। इस बार 28 सितंबर और 29 सितंबर को जुलूस निकलेगा, जो दिन में आठ से दोपहर दो बजे तक विभिन्न मार्गों से होकर तहसील चौक से अपने मोहल्लों को लौट जाएंगे। इसके अलावा एक अक्टूबर को यौम ए आशूरा है। उस दिन सुबह और शाम को विभिन्न मोहल्लों से जुलूस निकलेंगे। इसके अलावा शाम को मगरिब के बाद तहसील चौक पर अखाड़ों की जुटान होगी। तहसील चौक से रेलवे स्टेशन वाहन स्टैंड तक करतब दिखाते हुए वापस लौट जाएंगे। डीएम सुजीत कुमार ने दशहरा और मोहर्रम को लेकर अफसरों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। विसर्जन स्थल पर 67 और मोहर्रम के अखाड़ों के साथ 31 मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। बिजली महकमे को आपूर्ति व्यवस्था और नगरीय क्षेत्र में निकायों को पथ प्रकाश को दुरुस्त करने को कहा है। गांव के चौक-चौराहों पर सफाई व्यवस्था बेहतर रखने का आदेश दिया है।