{"_id":"59c551e54f1c1be4738b6155","slug":"31506103781-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच खिलाफ बलवा और डकैती का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच खिलाफ बलवा और डकैती का केस दर्ज
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने साकेतनगर के रहने वाले राहुल मिश्रा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा और डकैती का केस दर्ज किया है। ये लोग राहुल को दरवाजे से उठा ले गए और बगल के एक गांव में ले जाकर पिटाई की थी। पुलिस पांचों की तलाश में छापामारी कर रही है।
तीन दिन पूर्व साकेतनगर के राहुल मिश्रा को घर के पास से ही कुछ लोग उठा ले गए। शहर से सटे एक गांव के पास ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की थी। इससे कुछ दिन और पहले भी इन लोगों ने राहुल के किराए के घर पर ईंट-पत्थर चलाए थे। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद राहुल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली पुलिस ने ट्यूबवेल कॉलोनी के अंकित तिवारी, बढ़या फुलवरिया के उज्वल तिवारी, न्यू कॉलोनी के मोहक राव, यहीं के योगेश पांडेय और सकरापार के विकास यादव के खिलाफ बलवा और डकैती का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। सभी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। कई जगहों पर छापामारी की गई, लेकिन कोई मिला नहीं है।