फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं से आजिज आ गई थी पुलिस

ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं से आजिज आ गई थी पुलिस

Wed, 19 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं से आजिज आ गई थी पुलिस
खुखुंदू/करौंदी बाजार। ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं से आजिज आ चुकी पुलिस को बुधवार को सफलता मिली। सदर कोतवाली और खुखुंदू थाने की सीमा पर हुए मुठभेड़ के बाद भले ही छह बदमाश भागने में सफल रहे हो, लेकिन पकड़े गए दोनों युवकों में एक बदमाश है। इससे जिले में हुई लूट की कई घटनाओं का पर्दाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को सलेमपुर में शिक्षक से बुलेट और रुपये लूट लिए गए थे। अभी यह मामला चल ही रहा था कि मंगलवार को नवीन सब्जी मंडी के पास सब्जी व्यापारी आबिद और आसिफ से लूट की घटना हो गई। इससे पुलिस के इकबाल पर सवाल उठने लगा था। लोग यह समझने लगे थे कि जिले में पुलिस का कोई मतलब नहीं है। एसपी ने इन मामलों को गंभीरता से लिया था। स्वॉट टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया गया था। बुधवार की दोपहर सफलता मिल ही गई। हालांकि बदमाशों ने पहले ही पुलिस पर फायर झोंक दिया था। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसमें एक भाटपाररानी इलाके का है। पुलिस उसे लूट की घटनाओं में शामिल मानकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने नाक में दम कर दिया था। अब सफलता मिली है। जल्द ही सभी बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed