{"_id":"595e6a224f1c1b49578b475d","slug":"31499359778-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा को लेकर जिला महिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा को लेकर जिला महिला अस्पताल में हंगामा
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला महिला अस्पताल में दवाओ की गुणवत्ता को लेकर बुधवार की दोपहर में बवाल हो गया। दवा लेने पहुंची महिलाओं का क हना था कि विभाग की ओर से एक्सपायर दवा दी जा रही है। हालांकि रैपर पर एक्सपायरी डेट 2018 अंकित है।
दवा वितरण कक्ष के पास मौजूद महिलाओं का कहना था कि दवाएं ऊपर से ठीक लग रही है, लेकिन खोलने के बाद एकदम काला-काला है। कई लोगों को इस दवा के खाने से खुजली होने लगी है। बृहस्पतिवार को भी इन्हीं दवाओं का वितरण किया जा रहा था। महिलाओं ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद दवा वितरण बंद कर दिया गया। मामला महिला सीएमएस डॉ. माला सिन्हा के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा कि जो सप्लाई आती है, उसे वितरित कराया जाता है। उनके जवाब से असंतुष्ट महिलाएं सीएमओ कार्यालय पहुंच गईं। सीएमओ के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव पहुंचे। उन्होंने दवा का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच के लिए सैंपल लिया। ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव का कहना है कि दवा का नमूना ले लिया गया है। इसे जांच के लिए भेजा गया है। जांच में यदि कोई कमी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।