{"_id":"69adca131c17609a610f48fb","slug":"3140-patients-were-seen-in-the-health-fair-deoria-news-c-208-1-deo1009-176538-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आरोग्य मेले में देखे गए 3140 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आरोग्य मेले में देखे गए 3140 मरीज
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 3140 मरीज देखे गए। इसमें से 155 मरीज मलेरिया के लक्षण वाले मिले। 25 डेंगू, 41 हेपेटाइटिस बी, 14 हेपेटाइटिस सी के लक्षण वाले मरीज मिले। मरीजों दवा और परामर्श देकर चिकित्सकों ने घर भेज दिया।
मईल प्रतिनिधि के अनुसार नया स्वास्थ्य केन्द्र ठेगंवल दूबे पर डॉ. शोभनाथ, फर्मासिस्ट डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने 28 मरीजों को देखा। इसमें अधिकांश मरीज बुखार, बीपी, जुकाम, खांसी व गैस के आए थे। बरियारपुर संवाद के अनुसार पथरदेवा विकासखंड के रामपुर अवस्थी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. योगेश कुमार ने 41 मरीजों की जांच की और दवा वितरण किया। इनमें सर्दी जुकाम, बुखार के मामले ज्यादा पाए गए। वहीं महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को आयुष्मान कार्ड और गर्भ की सुरक्षा के बारे जानकारी दी गई इस मौके पर फरमासिस्ट संजय पाण्डेय ,आशा मिश्रा,और लोरीक यादव, रत्नेश आदि उपस्थित रहे। सरौरा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ राजेश कुमार ने 41 मरीजों को देखा जिसमे सबसे ज्यादा सर्दी,बुखार के मरीज आये। वहीं नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर मे डॉ. राज बहादुर तिवारी की देखरेख मे 33 मरीज देखे गए। इसमें सबसे ज्यादा खासी बुखार और खुजली के मरीज रहे।
भागलपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी डॉ. रजत कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में बुखार, जुकाम , खांसी के साथ 10 गर्भवती महिलाओं की जांच कर दवा दी गई। रात में ठंड और दिन में गर्मी की वजह से मौसम में उतार चढाव हो रहा है जिससे लोगों के सेहत पर असर पड़ रहा है। 9 मरीजों का ब्लड जांच की गई है। इसमें 2 सुगर, 2 स्नोफिलिया, 3 टायफाईड, 2 मरीज मलेरिया के मिले। इनकी जांच कर स्वास्थ्य केन्द्र पर दवा दी गई। इस दौरान डॉ. नूर आयशा, फार्मासिस्ट रमेश, मनोज कुमार, बीपीएम रामकेश यादव आदि उपस्थित रहे। पड़री बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पड़री बाजार मे रविवार को लगे जन आरोग्य मेले मे 50मरीज पहुंचे जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद दवा वितरित किया गया। जन आरोग्य मेले में सर्दी, खांसी, बुखार आदि के ज्यादा मरीज पहुंचे। जिनका इलाज डॉ. अशद खान ने किया। इस दौरान फार्मासिस्ट दीपक वर्मा, वार्ड बॉय प्रिंस सिंह, एएनएम कौशल्या चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।