{"_id":"61facdc3f4d54147f00a07bb","slug":"31-390-persons-vaccinated-deoria-news-gkp425698371","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 31,390 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 31,390 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 31,390 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण कार्य तेज कर दिया गया है। जनपद में बुधवार को 440 केंद्रों पर लक्ष्य 66 हजार के बदले 31,390 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसमें किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 वर्ष अधिक उम्र के लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का जोर है। जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, जिला होम्योपैथ कार्यालय परिसर तथा न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ केंद्र पर टीका लगाया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज लगाई गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी टीका लगाया गया।
जनपद में 4208 किशोर, 7517 युवा, 1897 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 3294 को वैक्सीन की प्रथम तथा 12772 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं 1702 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसमें 138 हेल्थ केयर वर्कर, 1048 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 516 लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने पुलिस चिकित्सालय, सदर कोतवाली परिसर में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी गौरीबाजार का कायाकल्प टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण, सैंपलिंग कार्य, साफ-सफाई को देखा। कहा कि जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने वैक्सीनेशन से वंचित लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।