फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   30 lakhs taken from 56 people in the name of sending it abroad

Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर 56 लोगों से हड़प लिए 30 लाख

Tue, 26 Dec 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
30 lakhs taken from 56 people in the name of sending it abroad
देवरिया। मुंबई के दो शातिरों ने 56 लोगों से 30 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेकर आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी वीजा, टिकट और एग्रीमेंट पकड़ा दिया। एयरपोर्ट से बैरंग लौटने के बाद एक युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुसहरी मठिया निवासी नीरज दुबे ने थाने पर तहरीर देकर रुपये हड़पने और जालसाजी का आरोप लगाया था। तहरीर में बताया कि कुछ महीने पहले मुसहरी चौराहे पर नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर निवासी महबूब चौधरी उर्फ अब्दुल्ला और उमेश मिश्रा उर्फ अरमान निवासी बोरीवली मुंबई मिले। उनके साथ एक और व्यक्ति भी था। तीनों ने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करते हैं और उनका मुंबई में नेपोलियन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी भी है।
विज्ञापन

जालसाजों की बात पर यकीन कर नीरज ने अपने परिवार, रिश्तेदार, मित्र समेत 56 लोगों से 23 लाख रुपये उनके अकाउंट में भिजवा दिया। इसके बाद तीनों ने फर्जी टिकट, वीजा और एग्रीमेंट लेटर दे दिया। आरोप है कि फर्जी वीजा, टिकट देने के एवज में जालसाजों ने 7 लाख 65 हजार रुपये और ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट जाने के बाद सभी लोगों को टिकट, वीजा फर्जी होने की जानकारी मिली। वापस आने के बाद नीरज ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed