{"_id":"63f26a8ed21644d11006dae9","slug":"30-bovine-animals-recovered-smuggler-arrested-deoria-news-c-7-1-59448-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: 30 गोवंशीय पशुु बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: 30 गोवंशीय पशुु बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Sun, 19 Feb 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोवंश लदे ट्रक पुलिस ने पकड़ा।
बरियारपुर। क्षेत्र के पड़री मल्ल रेलवे क्रासिंग व चौराहे के बीच चेकिंग के दौरान पुलिस ने गोवंश लदे ट्रक को पकड़ा। उसमें 30 पशु लदे थे। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाने क प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज हमराहियों के साथ गश्त पर थे। गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जाने की सूचना मिलने के बाद पड़री मल्ल रेलवे क्रासिंग व चौराहे के बीच अस्थायी बैरियर बनाकर पुलिस टीम वाहनों की जांच करने लगी। इसी दौरान ट्रक आता दिखा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो चालक बैरियर से कुछ दूर पहले ही ट्रक रोक दिया और उसमें मौजूद सभी लोग भागने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। उसकी पहचान अजय शिल्पकार निवासी कोटवा जलालपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। ट्रक में 30 गोवंशीय लदे थे। सभी पशुओं को उतारा गया और चारा-पानी की व्यवस्था की गई। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।