{"_id":"65a5892bce16f883c105f456","slug":"30-bed-picu-stuck-in-technical-investigation-deoria-news-c-208-1-deo1003-17592-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तकनीकी जांच की पेंच में फंसी 30 बेड का पीआईसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तकनीकी जांच की पेंच में फंसी 30 बेड का पीआईसीयू
Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में 66 लाख की लागत से हुआ निर्माण
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में 30 बेड की पीआईसीयू बनकर तैयार है पर तकनीकी जांच न होने के चलते हैंडओवर नहीं हो सकी है। इस वार्ड में ही अलग से एचडीयू वार्ड भी है। इसके अलावा पांच बेड का आईसीयू भी बनाया गया है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए पंद्रह बेड का पीआईसीयू है, लेकिन ठंड और गर्मी के मौसम में संक्रामक बीमारियों के चपेट में आने से मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसको देखते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने बेड बढ़ाने की पहल की। शासन से 30 बेड के पीआईसीयू , आठ बेड के एचडीयू की स्वीकृति मिली।
पुराने अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ओपीडी को करीब 66 लाख रुपये से मरम्मत कर अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने की कवायद शुरू की गई। ठेकेदार ने एक माह पहले वार्ड बनाकर तैयार कर दिया, लेकिन अभी हैंडओवर नहीं हो सका है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से टेक्निकल परीक्षण राजकीय निर्माण निगम की टीम से कराया जाएगा। इंजीनियर के नेतृत्व में टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
पंद्रह बेड के पीआईसीयू में चल रहा 17 मरीजों का इलाज
देवरिया। इन दिनों ठंड की चपेट में आने से बीमार हो रहे बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। हर रोज पांच से सात गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अधिक मरीज होने के कारण मेडिकल कॉलेज में पीआईसीयू के बेड फुल हो गए हैं। पंद्रह बेड के पीआईसीयू में सोमवार को दोपहर तक सत्रह मरीजों का इलाज चल रहा था।
कोट
43 बेड का वार्ड तैयार है। टेक्निकल जांच के बाद वार्ड शुरू हो जाएगा। उसके बाद पीआईसीयू में बेड बढ़ जाएंगे, जिससे मरीजों और तीमारदारों को सहूलियत होगी। -डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस