{"_id":"6671f6e6269e5431fe0e7746","slug":"3-new-players-for-vollyball-hostel-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-128150-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इस सत्र में वॉलीबाल छात्रावास को मिलेंगे तीन नए खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इस सत्र में वॉलीबाल छात्रावास को मिलेंगे तीन नए खिलाड़ी
Wed, 19 Jun 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित होता है क्रिकेट और वाॅलीबाल का छात्रावास, तीन खिलाड़ियों का हुआ था निष्कासन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित वाॅलीबाल छात्रावास में नए सत्र में तीन नए खिलाड़ियों का आवंटन हुआ है। ो खिलाड़ी आजमगढ़, बलिया और बागपत के रहने वाले हैं। जिला, मंडल, स्टेट ट्रायल एवं केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के बाद खेल निदेशालय ने इन्हें देवरिया वॉलीबाल छात्रावास में भेजा है। इस छात्रावास में कुल 15 सीटें हैं जो पिछले सत्र में तीन खिलाड़ियों के निष्कासन के बाद खाली हुई थीं।
खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश में अयोध्या, प्रयागराज, बांदा, मैनपुरी और देवरिया में बालकों के लिए और बालिकाओं के लिए केडी सिंह बाबू लखनऊ में वाॅलीबाल का छात्रावास संचालित किया जाता है। यहां चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के अलावा कक्षा नौवीं से 12वीं तक पढ़ाई एवं भोजन व नाश्ता की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
देवरिया के छात्रावास में कुल 15 सीटें हैं। इसमें से पिछले सत्र में केवल 12 खिलाड़ी ही रह गए हैं। पिछले सत्र में हुए वार्षिक मूल्यांकन के दौरान 15 खिलाड़ियों में तीन का प्रदर्शन विभागीय नियमों के अनुरूप नहीं होने पर इनका निष्कासन कर दिया गया था। ऐसे में यहां तीन सीटें खाली रह गई थीं। अब इन तीनों सीटों पर खेल निदेशालय ने विभागीय ट्रायल के बाद आजमगढ़ के अबू हम्मजा, बागपत के शिव मलिक, बलिया के आदित्य राय का चयन किया है। एक जुलाई को इन खिलाड़ियों को खेल कार्यालय आकर अपनी रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
प्रभारी क्रीड़ाधिकारी अब्दुल अहद ने मंगलवार को बताया कि वाॅलीबाल खेल छात्रावास में खाली तीन सीटों पर चयनित तीन खिलाड़ियों की सूची आ गई है। एक जुलाई को ये खिलाड़ी यहां आकर अपनी रिपोर्ट देंगे। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व क्रिकेट में भी खाली पांच सीटों पर यशश्री चित्रकूट, अध्ययन यादव एटा, आदित्य यादव इटावा, सौरभ राय बलिया, मोहसिन रजा जालौन का चयन किया जा चुका है।