{"_id":"661839c0e33fbddd8f08aa14","slug":"3-died-in-accident-in-gujrat-deoria-news-c-7-1-gkp1031-523657-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी में घर आ रहे व्यवसायी दंपती व बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी में घर आ रहे व्यवसायी दंपती व बेटी की मौत
Fri, 12 Apr 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में घर आ रहे व्यवसायी दंपती व बेटी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी(देवरिया)। क्षेत्र के देवघाट गांव निवासी व्यवसायी दंपती और उसकी बेटी समेत चार की बृहस्पतिवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गुजरात के तापी जिले में हुआ। सभी भतीजी की शादी में शरीक होने निजी वाहन से अपने घर आ रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
भटनी के देवघाट गांव निवासी रविभूषण मिश्र (45) गुजरात में रहकर ठेकेदारी व व्यवसाय करते थे। बुधवार की देर रात वह 20 अप्रैल को आयोजित बड़े भाई शशिभूषण मिश्र की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए अपनी इनोवा कार से पत्नी व दो वर्षीय बेटी के साथ निकले। बृहस्पतिवार सुबह अभी वह गुजरात के तापी जिले के सुनवारी क्षेत्र के हीरावाड़ी गांव के पास पहुंचे थे कि इनोवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें रविभूषण मिश्र, पत्नी संगीता, बेटी साध्वी व चालक की मौत हो गई। गुजरात पुलिस की ओर से जानकारी देने पर शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भाई शशिभूषण व अन्य घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।