{"_id":"63f7a3305df7988d6f0d3416","slug":"278-married-deoria-news-c-7-1-64312-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 278 जोड़ों ने खाईं जीवनभर साथ निभाने की कसमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 278 जोड़ों ने खाईं जीवनभर साथ निभाने की कसमें
Thu, 23 Feb 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव दंपतियो को अतिथियो ने दिया आर्शिवाद ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम
263 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीतियों से विवाह व 15 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 278 जोड़े एक-दूजे संग विवाह के बंधन में बंध गए। इसमें 263 जोड़ों का हिंदू रीति से विवाह तथा 15 जोड़ों का मुस्लिम रीति से निकाह कराया गया।
मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत 278 जोड़ो का एक साथ परिणय सूत्र में बंधना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदार नीयत और कल्याणकारी नीति को दर्शाता है। उन्होंने नवदंपतियों के सुखद भविष्य की कामना की।
सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से कई गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों का विवाह भव्यता के साथ हो रहा है। पहले आर्थिक कठिनाइयों की वजह से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में समस्या होती थी। इस योजना के चलते कई गरीबों के सपने साकार हुए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। एक साथ, एक ही मंडप में दांपत्य सूत्र में 278 लोग बंध रहे हैं, इसके हम सभी साक्षी हैं। उन्होंने सभी जोड़ों को शुभकामना दी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व सीडीओ रवींद्र कुमार ने नव दंपतियों के मंगलमय जीवन की कामना की।
योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये व्यय किए गए हैं। इसमें विवाहित कन्या के खाते में 35 हजार रुपये, दस हजार रुपये मूल्य के गृहस्थी के सामान एवं वस्त्र, आभूषण तथा छह हजार रुपये भोजन, टेंट आदि पर खर्च किए गए हैं।
कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, डीडीओ रविशंकर राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सदर पिंटू जायसवाल, लार ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने नवविवाहितों के सुखमय जीवन की कामना की।