{"_id":"5f888cd08ebc3e9bc9199be4","slug":"273-candidates-will-leave-for-gorakhpur-to-take-appoitment-letter-deoria-news-gkp369555976","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुुक्ति पत्र लेने आठ बसों से गोरखपुर रवाना होंगे 273 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुुक्ति पत्र लेने आठ बसों से गोरखपुर रवाना होंगे 273 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुुक्ति पत्र लेने आठ बसों से गोरखपुर रवाना होंगे 273 अभ्यर्थी
देवरिया। 69 हजार भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में रिक्त 31,227 पदों के लिए जिले में काउंसिलिंग के बाद चुने गए 273 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को आठ बसों से गोरखपुर ले जाया जाएगा। उपचुनाव के चलते इन्हें यहां नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही जिले के लिए चुने गए इन भावी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इन्हें ले जाने के लिए तैयारियां पूरी की ली गई है।
बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि अपर मुख्य सचिव का आदेश था कि जिन-जिन जिलों में उपचुनाव हो रहे हैं, वहां के पड़ोसी जिले में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। काउंसिलिंग में जिले से 273 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन्हें आठ बसों से गोरखपुर ले जाया जाएगा। बसों का इंतजाम एआरटीओ की ओर से किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में सुबह आठ बजे सभी चयनित अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 9 बजे बसें यहां से रवाना होंगी। हर बस में एक-एक बीईओ व दो स्काउट गाइड की ड्यूटी लगाई गई है। महिला अभ्यर्थियों के साथ महिला स्काउट गाइड रहेंगी।
सुबह 11 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय ग्राउंड पर बसें पहुंचेंगी। वहां समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम में इन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वाहनों का खर्च बीएसए कार्यालय वहन करेगा। रास्ते में अभ्यर्थियों के चाय-नाश्ते की भी व्यवस्था की जाएगी। उधर एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 35 से 40 सीटर आठ बसों का इंतजाम किया गया है। सभी नियत समय पर जीआईसी ग्राउंड पर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
दूसरे दिन 43 अभ्यर्थियों में 20 रहे अनुपस्थित
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना परिसर में चल रही काउंसिलिंग के दूसरे दिन शेष 43 अभ्यथियों को बुलाया गया था। हालांकि इसमें केवल 23 ही उपस्थित रहे। जनपदीय चयन समिति के अध्यक्ष प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि काउंसिलिंग में 20 चयनित अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुछ लोगों को फोन भी किया गया, लेकिन उन्होंने आने में असमर्थता जाहिर की। उनकी जॉब कहीं अन्य जगह लग चुकी है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से जिले में 293 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। इसमें दो दिन तक चली काउंसिलिंग में कुल 273 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। छह काउंटर पर एक-एक खंड शिक्षा अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी।