फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   271 including adios found corona positive

एडीआईओएस समेत 271 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 18 Apr 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
271 including adios found corona positive
एडीआईओएस समेत 271 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग जहां सकते में है। वहीं लोग लापरवाह बने हुए हैं। शनिवार को 271 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 8442 हो गई है, वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 1525 पहुंच गया है। अब तक 6814 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 103 लोगों की मौत हो चुकी है। 1212 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसकी जद में तहसील, ब्लाक व स्वास्थ्य कर्मी भी आ चुके हैं। इसके रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मास्क लगाए लोगों का चालान भी कर रही है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। बाजारों में दुकानों पर बिना मॉस्क लगाए लोग पहुंच रहे हैैं और दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मॉस्क लगाए सामान दे रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। उधर पंचायत चुनाव के प्रचार में उम्मीदवार के साथ भीड़ चल रही है। लोग कोरोना से बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है।शनिवार को नगर पालिका की ओर से बेसिक कार्यालय में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
विज्ञापन

जनपद में शनिवार को एडीईओएस समेत 271 लोगों ाी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। उन्होंने लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed