{"_id":"606f4b948ebc3e58ff463582","slug":"2629-persons-vaccinated-deoria-news-gkp391327223","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 केंद्रों पर 2629 लोगों को दी गई कोरोनारोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 केंद्रों पर 2629 लोगों को दी गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को 45 से ऊपर के लोगों को 34 केंद्रों पर वैक्सीन की खुराक दी गई। जिला अस्पताल केंद्र पर भीड़ रही। इन केंद्रों पर 963 बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के 1618 को प्रथम डोज और 48 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज लिया। वैक्सीनेशन के लिए कुल 34 टीमें लगाई गई थीं। कुल लक्ष्य 3360 के सापेक्ष 2629 लोगों को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 78.24 प्रतिशत रही। जिला अस्पताल केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विवेक कुमार सिंह, अंजली श्रीवास्तव, एएनएम रंजीता गुप्ता, सोनल विश्वकर्मा, आशा कुमकुम शाही, नीलम सोनकर तैनात रहीं। जिला महिला अस्पताल केंद्र पर डॉ. केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, सुनैना वर्मा, अबरूकाना, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स कुमारी प्रतिभा, नीतू आर्या, प्रतिभा सिंह तैनात रहीं। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे।
वैक्सीन के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
देवरिया। कोविड-19 संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके देखते हुए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है, लेकिन जनपद में वैक्सीन की कमी है, जिसके कारण अब लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। वैक्सीन के लिए डिमांड की गई है।
जनपद में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा था, लेकिन हाल के दिनों में वैक्सीन समाप्त हो गया। दूसरे जनपदों से वैक्सीन मंगा कर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। वैक्सीन की कमी के कारण वैक्सीनेशन केंद्र भी घटा दिए गए हैं। कुछ दिन पहले कोविसील्ड वैक्सीन समाप्त हो गई थी। बीस हजार डोज मंगाकर किसी तरह काम चलाया गया। वहीं कोरोना संक्रमण बढ़ने से शासन वैक्सीनेशन तेज करने पर जोर दे रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पशोपेश में है। बृहस्पतिवार को बचे वैक्सीन की डोज लोगों को दी गई। इसमें बची वैक्सीन ही शुक्रवार को दी जाएगी। अगर समय से जनपद में वैक्सीन नहीं पहुंचा तो वैक्सीनेशन का कार्य ठप हो जाएगा और लोगों को वैक्सीन के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जनपद में वैक्सीन की कमी है। डिमांड भेजा गया है। जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है। कुछ बची हुई वैक्सीन से काम चलाया जाएगा। समय से वैक्सीन न मिलने पर टीकाकरण का कार्य ठप हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ मॉस्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। 45 वर्ष से अधिक के लोग टीकाकरण करा लें। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ