फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   26 percent candidates left the exam on the second day

Deoria News: दूसरे दिन 26 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 25 Aug 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
26 percent candidates left the exam on the second day
एसएसबीएल इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
देवरिया। जिले के 10 केंद्रों पर दूसरे दिन पुलिस भर्ती की परीक्षा 2223 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। जबकि दोनों पालियों में शनिवार को 8544 में से 6321 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। उधर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को जिला प्रशासन चुनौती के रूप में ले रहा है। परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम का लगातार जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम दिव्या मित्तल एवं एसपी संकल्प शर्मा ने जनता इंटर कॉलेज एवं अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास कोई भी कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करता नजर आता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नहीं होनी चाहिए। सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्षाओं में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर मैटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। जिससे होकर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 4272 अभ्यर्थियों में से 3120 उपस्थित और 1152 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में 4272 अभ्यर्थियों में से 3201 उपस्थित तथा 1071 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------



स्पीकअप
परीक्षा में कुल 150 सवाल आए थे। सबसे अधिक कठिन तर्कक्षमता से जुड़े लगे। कई सवाल समझ में नहीं आए।



-निशा, अभ्यर्थी, बड़हलगंज


-------

गणित के सवाल कठिन रहे, रिजनिंग व हिंदी ठीक हुआ है। पिछली बार फरवरी माह में हुई परीक्षा के अपेक्षा इस बार के प्रश्न ज्यादा आसान महसूस हुए।

-सूरज पाठक, अभ्यर्थी, बस्ती

-----

गणित के सवाल ज्यादा कठिन लगे। बाकी अन्य विषय ठीक रहे। कुछ सवाल समझ में ही नहीं आए तो छोड़ दिया

-पारूल यादव, अभ्यर्थी, गोरखपुर



------

प्रश्न पत्र ठीक हुआ। रिजनिंग व गणित के सवाल थोड़े कठिन लगे। बाकी विषयों को हल करने में अधिक समय नहीं लगा।

-जगदंबा, संतकबीरनगर


आज भी दो पालियों में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

देवरिया। जिले के 10 केंद्रों पर दो पालियों में रविवार को भी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें प्रति पाली 4272 परीक्षार्थी शामिल होंगे। लगातार तीसरे दिन की परीक्षा को भी शुचितापूर्ण, नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से व्यवस्था को बेहतर बनाने में शनिवार का भी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed