{"_id":"5f0203a38ebc3ea1791111c6","slug":"26-lacs-plants-planted-deoria-news-gkp357085486","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 लाख पौधे रोपे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 लाख पौधे रोपे गए
विज्ञापन
सचीव राजन शुक्ला और सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने पौध रोपण किया।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधा लगाकर पर्यावरण बचाव का दिया गया संदेश
गांवों में आयोजित हुए कार्यक्रम, सभी ने लगाए पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ग्रामीण अंचल में जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण पर विस्तार से चर्चा की।
देसही देवरिया के रामपुर श्रीपाल गांव में ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने पौधरोपण किया। रामपुर श्रीपाल गांव में रविवार को आम, पीपल, जामुन, यूकोलिप्टस, अर्जुन, सागौन आदि के दो हजार पौधे लगाए गए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव, बीडीओ ओमप्रकाश, एडीओ पंचायत चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, रवि, हरिकेश सिंह, सचिव लक्ष्मीकांत मिश्र, केशव प्रसाद तिवारी मौजूद रहे। खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार खुुखुन्दू थाना कैंपस में सलेमपुर सीओ वरुण कुमार मिश्र और एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने थाना परिसर में सागौन के पौधे लगाए। कैंपस में 130 सागौन के पौधे लगाए गए।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने ब्लॉक के दुबौली और खंडेसर में पौधरोपण किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक यादव, विधानसभा प्रभारी हृदय नारायण जायसवाल, अरुण यादव, मदन राय, प्रदीप यादव, महेश यादव आदि मौजूद रहे।
रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार डीआईओएस ने लक्ष्य से साढ़े तीन सौ पौधे अधिक रामपुर के बेलवा स्थित हाटा रजवाहा पर सहायक अभियंता मनोज कुमार के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की ओर से पौधरोपण किया। जूनियर इंजीनियर दीपक पाल व संजय कुमार, धर्मेंद्र यादव और अनिल कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे। डीआईओएस शिवचन्द राम ने रविवार को अशोक इंटरमीडिएट कॉलेज रामपुर कारखाना प्रांगण में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी के साथ श्री राम ने कॉलेज परिसर और डुमरी पांडेयचक रोड स्थित कॉलेज फील्ड पर पौधे लगाए। सोनूघाट प्रतिनिधि के अनुसार सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरा चंद्रभान में गोशाला परिसर में गन्ना शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने पौधरोपण किया। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्र, पवन जायसवाल, भगवती सिंह, शैलेंद्र सिंह, धनवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो
सांसद ने बेलही में गांधी उपवन का किया शुभारंभ
देवरिया। जनपद में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में पौधरोपण किया गया। जिले में जिले में लक्ष्य से 29 हजार अधिक पौधे लगाए गए हैं। ग्राम लाला मुजहना एवं तरकुलवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बेलही में सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी द्वारा पौधरोपण, भूमि पूजन विधि विधान के साथ करने के उपरांत बेलही में गांधी उपवन का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
उधर, बैतालपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम उधोपुर में जिले के नोडल अधिकारी/नागरिक सुरक्षा राजनैतिक पेंशन के प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने उधोपुर सहित तीनों गांव में पौधरोपण किया। जिलाधिकारी अमित किशोर एवं मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी एन ने भी पौधरोपण किया। सदर सांसद रामपति राम त्रिपाठी ने कहा कि सीएम स्वच्छ प्रदेश, स्वस्थ प्रदेश एवं उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष आज के दिन पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने लाला मुजहना में भी पौधरोपण स्थल पर कंटीले तारों से घेराबंदी किए जाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि आज पूरे जनपद में पौधरोपण किया जा रहा है। उसे बचाने में आप सभी को सहयोग करना होगा। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी पीके गुप्ता ने कहा कि जनपद में 26 लाख 22 हजार पौधरोपण के लक्ष्य के साथ पौधरोपण का कार्य सुबह से जनपद में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि लाला मुजहना में वन विभाग द्वारा 5 हेक्टेयर में 5500 पौधे तथा ग्राम बेलही में 2.7 हेक्टेयर में विकास विभाग द्वारा 3000 पौधे रोपित किए गए हैं। युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी देवरिया के छात्राओं द्वारा रंगोली एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि सांसद त्रिपाठी द्वारा इसके लिए विद्यालय की छात्राओं प्राची सिंह, श्रेया सिंह शालू द्विवेदी स्वीटी द्विवेदी, श्रद्धा मद्धेशिया, सौम्या पांडे आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। लाला मुजहना में गोष्ठी का संचालन रवि कांत मणि ने किया। इस अवसर पर विशेष सचिव कोविड गौरव वर्मा, एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल, एएसपी शिष्यपाल सिंह, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, उप जिला अधिकारी लल्लन राम, संजीव उपाध्याय, एसडीओ वन डीएन राय, डीसी मनरेगा गजेंद्र तिवारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी तरकुलवा अशोक कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, जितेंद्र प्रताप राव, डॉ. प्रवीण निखर, सत्येंद्र मणि, अनिल त्रिपाठी, भुनेश्वर मिश्र, रमेश सिंह, जीवन पति त्रिपाठी, धीरज मिश्रा, विशंभर मिश्र, डॉ. अर्चना पांडेय, अनिरुद्ध तिवारी आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
दो लाख पौधरोपण का बनाया इतिहास
रुद्रपुर। वन रेंज रुद्रपुर में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के मार्ग दर्शन में एक दिन में दो लाख नौ हजार पौधरोपण कर रविवार को नया रिकॉर्ड बनाया गया। वन पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित वन महोत्सव में वन विभाग की ओर से सड़क और बांध के किनारे पौधरोपण किए गए। इस अवसर पर राज्यमंत्री के पुत्र और गौरीबाजार प्रधान संघ के अध्यक्ष विश्वविजय निषाद ने नरायनपुर मार्ग पर पौधरोपण किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि महान पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के चिपको आंदोलन को चरितार्थ करना होगा। रुद्रपुर रेंज के हर गांव में पौधरोपण कर एक दिन में दो लाख पौध लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया। उन्होंने लोगों से पौधरोपण के बाद उसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की। प्रधान विश्वविजय निषाद ने गांव में आए प्रवासी मजदूरों को राहत पैकेट के साथ एक-एक पौधा वितरित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुज कुमार तिवारी, कमलेश्वर, अरविंद कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, रामजेश यादव, महेश मणि, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। मदनपुर में अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी में प्रधानाचार्य शिवानंद नायक ने पौधरोपण किया।
फोटो समाचार
‘पर्यावरण और जीवन के लिए जरूरी है पौधरोपण’
बरहज। पर्यावरण दिवस पर नगर क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने पौधरोपण किया। सभी का कहना था कि पर्यावरण को शुद्ध रखने और जीवन जीने के लिए पौधरोपण जरूरी है।
रविवार को ग्राम पंचायत फुलवरिया पांडेय में एसडीएम गजेंद्र कुमार और प्रधान काशीनरेश पांडेय, बीआरडी महिला महाविद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पालिकाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, इंटर कॉलेज बरांव प्रधानाचार्य बसंत कुमार मिश्र, कपरवार डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय, थाना में इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, मदनपुर इंस्पेक्टर श्याम लाल यादव, बीआरडी पीजी कॉलेज आश्रम प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सेराज अहमद, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, आनंद सिंह, मयंक पाल राव, राजकुमार यादव, अजय कुमार पांडेय, मनोज गुप्त, शिवपाल सिंह, जयप्रकाश निषाद, सिद्धेश्वर सिंह, रतनपाल सिंह, प्रसिद्ध नारायण सिंह, मोहित सिंह, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
कई साधन सहकारी समितियों के परिसर में हुआ पौधारोपण
पिंडी। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत रविवार को लार क्षेत्र के सभी सहकारी समितियों पर विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए। सहकारी संघ लार पर कोआपरेटिव बैंक की पूर्व संचालक सुधा सिंह, साधन सहकारी समिति रक्सा पर अध्यक्ष डॉ. बब्बन यादव, साधन सहकारी समिति नेमा पर अध्यक्ष विनोद सिंह, साधन सहकारी समिति उकिना पर ग्राम प्रधान राघवशरण तिवारी, महुजा समिति पर अध्यक्ष हनुमत शरण पांडेय, साधन सहकारी समिति खेमादेई पर सचिव रावेंद्र सिंह ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर नगर एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पुलिस लाइंस में एसपी ने किया पौधरोपण
देवरिया/गौरी बाजार। राजकीय इंटर कॉलेज कैंपस में पौधरोपण किया गया। डीआईओएस शिवचंद राम और प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने फलदार पौधे लगाए। उधर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पुलिस लाइंस में पौधा लगाया। बिजली निगम के एक्सईएन अपने कार्यालय कैंपस और सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कार्यालय कैंपस में पौधरोपण किया। इसके अलावा सभी थानेदार और सीओ ने पौधा रोपण किया।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक रामहजूर प्रसाद ने कहा कि पौधरोपण मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। इस दौरान महेंद्र प्रसाद, असीम कुमार चौधरी, योगेंद्र नाथ मिश्र, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश सिंह, विश्राम प्रसाद, देवेंद्र कुमार मौर्य, शशि मिश्रा, गीता देवी, आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गौरीबाजार विद्युत उपकेंद्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार के निर्देशन में ग्राम पथरहट विद्युत उप केंद्र पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उपखंड अधिकारी प्रथम योगेश कुमार यादव एवं अवर अभियंता एनके सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन तथा प्रकृति के संरक्षक हैं, हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अनिल कुमार, लव पांडेय, कैलाश कुमार, रामप्यारे, राजेश कुमार, सुजीत मौर्य, रामप्रीत, वाहिद अंसारी मौजूद रहे। ब्लॉक कैंपस में खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव ने किया।
न्यू पीएचसी चेरो में हुआ पौधरोपण
सलेमपुर। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेरो में रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवरिया के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे के द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट साहब लाल, विवेक कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।