{"_id":"65fb273808d7c913610e10cc","slug":"26-checkpost-made-deoria-news-c-208-1-deo1004-121787-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 26 चेकपोस्ट के माध्यम से हर आने-जाने वालों पर रखी जाएगी कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 26 चेकपोस्ट के माध्यम से हर आने-जाने वालों पर रखी जाएगी कड़ी नजर
Wed, 20 Mar 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
26 स्थानों को अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय सीमा चिह्नित कर बनाया गया है चेकपोस्ट
निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। जिले की कुल 26 जगहों पर अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय सीमा चिह्नित की गई है। इन सीमाओं से होकर चुनाव में मतदान को प्रभावित करने या मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब, हथियार, अन्य मादक पदार्थ आदि की तस्करी और अधिक कैश के आवागमन पर रोक लगाने लिए यह निर्णय लिया गया है।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से लेकर मतदान के दो दिन पहले तक 26 चेकपोस्ट के माध्यम से जिले में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस बीच जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच की जाएगी। ताकि मतदान से पहले ही मादक पदार्थों, हथियारों की तस्करी व अवैध कैश के आवागमन को रोका जा सके। इन स्थानों को मतदान के दिन पूर्ण रूप से सील रखा जाएगा। इस बीच किसी भी तरह के वाहन के प्रवेश पर रोक रहेगी।
सीमावर्ती जिलों के साथ हो चुकी है बैठक
देवरिया। जिला व पुलिस प्रशासन की अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय सीमा पर पैनी नजर रखने के लिए सीमावर्ती बिहार प्रांत के सीवान, गोपालगंज जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिला कुशीनगर जिले के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ इंटरस्टेट ज्वाइंट को-आर्डिनेशन के तहत बैठक भी की जा चुकी है। इसमें विशेष रूप से सीमा के रास्ते शराब, हथियार, अन्य मादक पदार्थ आदि की तस्करी रोकने और अधिक कैश लेकर चलने वालों की जांच करने पर सहमति बनी है। निर्णय लिया गया है कि इन क्षेत्रों की प्रशासनिक व पुलिस की टीम आपस में समन्वय स्थापित करेगी। एक-दूसरे के मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान होगा। सूचना मिलने पर संयुक्त या एकल रूप से भी छापेमारी या अन्य कार्रवाई की जाएगी। एक-दूसरे के क्षेत्र के बदमाशों और अन्य असामाजिक तत्वों की सूची का आदान-प्रदान होगा।
विज्ञापन
इन सीमाओं पर रहेगी विशेष चौकसी
देवरिया। जिले का पूर्वी हिस्सा बिहार प्रांत की सीमा से सटा हुआ है। इसमें बिहार प्रांत के सिवान जिले की सीमा से मेहरौना, रामपुर बुजुर्ग, चनुकी, सोहगरा, प्रतापपुर, गोपालगंज की सीमा से पथरदेवा, भटनी आदि स्थानों पर बने चेकपोस्ट को अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाया गया है। इसी तरह बलिया, बांसगांव, गोरखपुर, कुशीनगर से सटी जिले की सीमा को अंतरजनपदीय चेकपोस्ट बनाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। ये हर आने व जाने वालों पर पैनी नजर रखेंगे। हर तरह की आवाजाही पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।
75 गांवों के 871 लोगों के विरुद्ध हुई निरोधात्मक कार्रवाई
देवरिया। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस महकमा ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के करीब 75 गांवों के 871 लोगों की सूची बनाई है। इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन अभी अन्य लोगों की भी सूची को एकत्रित कर रही है जो चुनाव में व्यवधान पैदा कर सकते हैं, उनके विरुद्ध भी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कोट
लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसी बीच होली पर्व भी है। इसी को देखते हुए जिले में 26 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इन रास्तों से आने-जाने वाले हर व्यक्ति व वाहनों को पुलिस की नजर से गुजरना पड़ेगा।
-संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक, देवरिया