फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   254 Anganwadi workers will be recruited, application started

Deoria News: 254 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती, आवेदन शुरू

Fri, 11 Oct 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
254 Anganwadi workers will be recruited, application started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया है कि जिले के ग्रामीण, शहरी परिक्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय आधारित रिक्त 254 पदों पर आवेदन शुरू हो गया है। इस पद पर केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आवेदन पत्र आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल http://upanganwadibharti.in/ के माध्यम से किया जाना है। रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि दिनांक नौ नवंबर तक निर्धारित है। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के आधार पर की जायेगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी। उन्होंने कहा कि उक्त भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के दलाल अथवा किसी अन्य व्यक्ति के प्रलोभन में न पड़े एवं ऐसे लोगो की सूचना उन्हें दे।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि रिक्त पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। चयन की सभी कार्रवाई बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार, उप्र के शासनादेश में वर्णित प्रक्रिया के अधीन होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन


------------------
परियोजनावार कुल रिक्त पद
बैतालपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए इस परियोजना के लिए कुल 77 पद रिक्त है। इसी प्रकार बनकटा में 7, बरहज में 32, भागलपुर में 8, भलुअनी में 11, भटनी में 6, भाटपाररानी में 7, देवरिया शहर में 15, देवरिया सदर में 7, देसही देवरिया में 3, गौरी बाजार में 17, लार में 8, पथरदेवा में 4, रामपुर कारखाना में 4, रूद्रपुर में 38, सलेमपुर में 45 एवं तरकुलवा में 9 पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed