फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   25 thousand fine imposed on nine public information officers

Deoria News: नौ जन सूचना अधिकारियों पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

Sat, 06 May 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
25 thousand fine imposed on nine public information officers
सूचना में देरी पर राज्य सूचना आयुक्त ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। जन सूचना अधिकार के तहत देरी से सूचनाएं देने पर राज्य सूचना आयोग ने कार्रवाई की है। आयुक्त ने डीएम समेत नौ अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप है। आरटीआई कार्यकर्ता सुमन्त कुमार दीक्षित ने डीएम, एसडीएम, बीएसए, सीएमओ, डीपीआरओ, बीडीओ आदि अधिकारियों से जनसूचना अधिकार के तहत कुछ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। जिस पर अधिकारियों ने देरी से सूचना उपलब्ध कराई। साथ ही जो सूचना दी, उससे आवेदक संतुष्ट नहीं हुआ। आरटीआई कार्यकर्ता ने मामले को लेकर आयोग में अपील दायर की। मामले की सुनवाई के बाद राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने देरी से सूचना देने पर डीएम, एसडीएम सलेमपुर, बीएसए, सीएमओ, डीपीआरओ, बीडीओ सहित नौ जन सूचना अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। आयुक्त ने कोषाधिकारी को सभी अधिकारियों के वेतन से जुर्माने की रकम की तीन माह में कटौती करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से जल्द सूचना उपलब्ध कराने को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed