फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   25 peti duplicated liquer found

शराब कारोबारी के रिश्तेदार के घर से 25 पेटी नकली शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
25 peti duplicated liquer found
शराब कारोबारी के रिश्तेदार के घर से 25 पेटी नकली शराब जब्त, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ, आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम का छापा, मचा हड़कंप
22 लीटर स्प्रिट में 60 लीटर पानी मिला कर 80 लीटर किया जाता था तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। आबकारी विभाग एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक शराब कारोबारी के घर में छापा मारा। इस दौरान 25 नकली पेटी देशी शराब, 100 लीटर स्प्रिट, खाली शराब की शीशी व शराब बनाने के उपकरण के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि देशी शराब की दुकान में शराब में पानी मिलाकर बेचने के साथ बिहार में भी इसकी सप्लाई की जाती है। टीम की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप है।
मईल थाना क्षेत्र के के पड़री गजराज गांव के समीप देशी शराब की सरकारी दुकान कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा दीर्घह गांव निवासी एक लोगों के नाम से है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को दियाढ़ार गांव निवासी उनके एक रिश्तेदार के घर एसडीएम ओमप्रकाश, सीओ वरुण मिश्र व कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने छापा मारा। नकली देशी शराब, उपकरण, भारी मात्रा में खाली शीशी के अलावा 100 लीटर स्प्रिट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछने पर आरोपियों ने बताया कि फिल्टर पानी का प्रयोग किया जाता है। 22 लीटर स्प्रिट में 60 लीटर पानी मिला कर उसमें कलर डाल कर 80 लीटर शराब तैयार की जाती थी जिससे 450 शीशी विभिन्न ब्रांड की शराब तैयार की जाती थी। पैकिंग मशीन और सील मशीन से शीशी में भरी तैयार नकली देशी शराब को असली की तरह बना दिया जाता था। देखने में असली और नकली की पहचान करना मुश्किल होता है मगर स्वाद से उसकी पहचान की जा सकती थी। दोनों आरोपियों ने बताया कि काफी दिनों से नकली शराब तैयार कर सरकारी दुकान में बेचने के अलावा बिहार में सप्लाई की जाती थी। सीओ वरुण मिश्र ने बताया कि शराब बनने के उपकरण के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी दुकान के आड़ में शराब कारोबारी अपने रिश्तेदार के घर अवैध रूप से शराब बनवा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुुक्त टीम ने छापा मारकर दो लोगों को शराब बनाने के यंत्र के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ठेका भी निरस्त किया जा सकता है।
-रवि जायसवाल, आबकारी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed