फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2.5 lakh caught in car

Deoria News: वाहन चेकिंग के दौरान कार से ढाई लाख रुपये हुए बरामद

Tue, 21 May 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 21 May 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh caught in car
खुखुंदू चौराहे पर एसएसटी मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम को मिली सफलता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। एसएसटी मजिस्ट्रेट और खुखुंदू पुलिस ने सोमवार को खुखुंदू चौराहे पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम ने एक कार से ढाई लाख रुपये बरामद किया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रुपये जब्ती की कार्रवाई की गई। फिर चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दी गई। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर एसएसटी मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार सिंह और खुखुंदू एसआई ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने सोमवार दोपहर में खुखुंदू चौराहे पर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान सलेमपुर की तरफ से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार के डेस्कटॉप के अंदर से 500 रुपये नोटों की पांच गड्डियां बरामद हुईं। जो गिनती करने पर ढाई लाख रुपये हुआ। पूछताछ में चालक ने अपना नाम नगीना मद्धेशिया, पीछे बैठे व्यक्ति ने चंदन मद्धेशिया निवासी टेकुआटार और दिलीप सिंह निवासी रामबर थाना रामकोला जनपद कुशीनगर बताया। पूछा गया कि रुपये लेकर कहां से आ रहे हैं तो बताया गया कि पुराना ट्रैक्टर खरीदने गए थे। लेकिन जब यह पूछा गया कि कहां तो कुछ नहीं बताए। रुपये जब्ती की कार्रवाई कर चुनाव आयोग को सूचित कर दिया गया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि ढाई लाख रुपये जब्ती कर मालखाना में जमा कर दिया गया है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed