फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ganpati enshrined in pandals; chants of 'Bappa' fill the air.

Deoria News: पंडालों में विराजे गणपति, बप्पा का जयघोष

Wed, 16 Sep 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ganpati enshrined in pandals; chants of 'Bappa' fill the air.
शहर के मझगांवा गली में रखी गई गणेश प्रतिमा
देवरिया । गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक श्री गणेश पूजन समिति ने मझगांवा गली मालवीय रोड में गणेश मूर्ति एवं पंडाल स्थापित किया है। सोमवार की देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा की स्थापना की गई।
विज्ञापन

गणेश स्तुति, शंखनाद और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से संपूर्ण माहौल भक्तिमय हो उठा। सोनार समाज के नगर अध्यक्ष एडवोकेट अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्वर्ण व्यवसायियों एवं भक्तों द्वारा पूर्ण विधि विधान से विशाल गणेश मूर्ति स्थापित की जाती है।
विज्ञापन

इसमें श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस आयोजन से समाज में सांस्कृतिक समरसता, एकता व भक्ति की भावना को बल मिलता है। मईल संवाद के अनुसार भागलपुर ब्लॉक के गोहरियां में आयोजित गणेश पूजा समारोह धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम को गणेश मूति का पट खुलते ही पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अवनीश अकेला ने गणेश वंदना से की। गायिका विंध्या तिवारी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
शिव तांडव, राधा-कृष्ण समेत आकर्षक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed