{"_id":"63b717332619f41e7242dde8","slug":"24-govansh-caught-in-a-truck-deoria-news-gkp4633437136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, तस्कर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, तस्कर फरार
मधवापुर गांव के सामने घेराबंदी कर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। स्थानीय पुलिस ने घेरेबंदी कर बृहस्पतिवार की भोर में पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक से 24 गोवंशीय पशु मिले। इसमें से दो पशु मृत पाए गए। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक से कूदकर भागने में सफल हो गए। स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पशुओं को पास की एक गोशाला में शिफ्ट कर दिया गया है। मामले में अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
बरियारपुर थाने के एसआई सुदर्शन सिंह हमराहियों के साथ बृहस्पतिवार भोर में गश्त पर निकले थे। उसी दौरान मुखबिरों से सूचना मिली कि तस्कर बैकुंठपुर के रास्ते पशुओं को तस्करी के लिए बिहार ले जाने के फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने मधवापुर गांव के पास घेरेबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक ट्रक आता दिखा। सक्रिय होने पर पुलिस को देख तस्कर पशुओं से लदे ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। सिपाहियों ने तस्करों का पीछा किया लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
मौके पर जाने पर ट्रक से 24 पशु मिले। इसमें से दो मृत थे। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तस्कर पशुओं को बैकुंठपुर के रास्ते बिहार से बंगाल पहुंचाने की फिराक में थे। घेरेबंदी करने पर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। 24 पशु मिले, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।