फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   234 pairs got married in Samuhik marriage

एक-दूसरे के हुए 234 जोड़े, 221 ने लिए सात फेरे, 13 ने किया निकाह कुबूल

Sat, 27 Feb 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
234 pairs got married in Samuhik marriage
एक-दूसरे के हुए 234 जोड़े, 221 ने लिए सात फेरे, 13 ने किया निकाह कुबूल
विज्ञापन

देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। सात फेरों के साथ 221 जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंधे और 13 जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। भव्य पंडाल में 234 जोड़े एक-दूसरे के हो गए। प्रदेश सरकार के दो मंत्री समेत जिले के अफसरों, जनप्रतिनिधियों ने नवदंपती को आशीष दिया।
सुबह दस बजे वधू-पक्ष के लोग विवाह मंडप में आ गए। बैंडबाजे के साथ दूल्हों की टोली बरात लेकर पहुंची। गेट पर डीएम अमित किशोर, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन व अन्य अधिकारियों ने अगवानी की। माला पहनाकर दूल्हों और बरातियों का स्वागत किया। बरातियों पर फूल बरसाए गए। विवाह मंडप में सभी धर्मों के रीति-रिवाज के अनुसार सामूहिक विवाह की व्यवस्था की गई थी। आचार्य श्रीप्रकाश मिश्र ने अपने सहयोगियों के साथ 221 हिंदू जोड़ों की शादी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई। हाफिज बकाउल्लाह ने 11 सहयोगियों के साथ 13 जोड़ों का निकाह कराया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की देखरेख में प्रत्येक हिंदू जोड़ों की शादी के लिए अलग-अलग हवन कुंड बनाए गए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ गरीबों का कल्याण किया जा रहा है। अब कोई बेटी बाप के सिर का बोझ नहीं बनेगी। सरकार ने हर पिता की यह चिंता दूर कर दी है। सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब पिता के सपनों को साकार किया गया है। बेटी के खेती में 35 हजार की धनराशि जमा की जाएगी। वहीं दस हजार रुपये की लागत से गृहस्थी के सामान भी दिए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि मत्स्य राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि प्राय: गरीब परिवार के लोग शादी-विवाह के फिजूल खर्ची के बाद कर्ज के बोझ तले दब जाते थे, अब इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी तथा बेटियों की शादी के लिए धन की चिंता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक की भूमिका में रहे पाठशाला के छात्र
जोड़ों की शादी उनके रीति-रिवाज के अनुसार ठीक ढंग से संपन्न हो सके इसके लिए संस्कृत पाठशालाओं से छात्र बुलाए गए थे। आचार्य के बताए अनुसार विवाह मंडप में मौजूद छात्र वैदिक मंत्र क्रिया का पालन वर-वधू से करा रहे थे।

ये भी रहे मौजूद
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नीरज शाही, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, डीडीओ श्रवण कुमार राय, डीसी मनरेगा गजेंद्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed