फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   23,307 persons vaccinated

जनपद में 23,307 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Fri, 11 Feb 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
23,307 persons vaccinated
जनपद में 23307 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण कार्य तेजी से चल रहा है। जनपद में शुक्रवार को 455 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के सापेक्ष 23 हजार 307 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसमें किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 वर्ष अधिक उम्र के लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई।

शुक्रवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, जिला होम्योपैथ कार्यालय परिसर तथा न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ केंद्र पर टीका लगाया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज लगाई गई। वहीं चिह्नित विद्यालयों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी टीका लगाया गया। जिले में 5014 किशोर, 3534 युवा, 817 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1875 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 11 हजार 149 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं 918 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसमें 46 हेल्थ केयर वर्कर, 207 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 665 लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने जिला महिला अस्पताल व एमसीएच विंग एल-टू अस्पताल का निरीक्षण किया। कहा कि जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन से वंचित लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed