{"_id":"65f3509738f4ba514703c2e7","slug":"2250-lakh-cheated-in-the-name-of-selling-car-deoria-news-c-208-1-deo1004-121405-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार बेचने के नाम पर ठगे 22.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार बेचने के नाम पर ठगे 22.50 लाख
विज्ञापन
-मांगने पर गाली-गलौज करते हुए दी जा रही धमकी
- पीड़ित ने दो लोगों को किया आरोपित, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के मेहाहरहंगपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने छह माह पूर्व फार्चुनर कार खरीदने के लिए कुशीनगर निवासी दो व्यक्तियों से बात की। इसके बाद उनके खाते में पैसा भी डाल दिया। छह माह बाद भी वाहन नहीं मिलने पर पैसे की मांग की, तो दोनों गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मेहाहरहंगपुर गांव के मो. तलहा खान पुत्र स्व. हसनैन खान ने फार्चुनर खरीदने का मन बनाया। इसी बीच उनकी मुलाकात कुशीनगर के रविंद्रनगर थाने के धर्मपुर बुजुर्ग निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह पुत्र रामदेव सिंह और कसया के अमन सिंह पुत्र संतोष सिंह से हुई। उन दोनों ने तलहा को झांसे में ले लिया और फार्चुनर दिलवाने की बात कही। इसके बाद तलहा से खाते में 22.50 लाख डलवा लिए। करीब छह माह बाद भी गाड़ी नहीं दी तो तलहा ने पैसे की मांग की।
पहले तो दे देंगे की बात करते थे। फिर आनाकानी शुरू कर दी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। इन दिनों पैसा मांगने पर दोनों ले गाली-गलौज करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। यह देख तलहा ने थाने में तहरीर देकर दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सीओ संजय रेड्डी ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।