फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पीएम के रैली स्थल पर उतरा हेलीकॉप्टर

पीएम के रैली स्थल पर उतरा हेलीकॉप्टर

Fri, 10 May 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
पीएम के रैली स्थल पर उतरा हेलीकॉप्टर
रुद्रपुर में पीएम के रैली स्थल पर बने हेलीपैड पर सेना का हेलीकाप्टर उतार कर किया गया पूर्वाभ्यास - फोटो : अमर उजाला
रुद्रप़ुर। 12 को रुद्रपुर में प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारी अंतिम दौर में है। शुक्रवार को पीएम के उतरने के लिए बने हेलीपैड का ट्रायल किया गया। यहां सेना का हेलीकॉप्टर उतार कर एसपीजी सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने हेलीपैड के गुणवत्ता का जायजा लिया। रैली स्थल पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। पीएम की रैली को लेकर रुद्रपुर में सेना के हेलीकॉप्टर मंडराने लगे हैं। बुधवार को हेलीपैड के ट्रायल के दौरान हेलीकाप्टर लैंड करते ही तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। सेना के दो हेलीकॉप्टर उतरे। पीएम की रैली स्थल को पूरी तरह वैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरे में ले लिया। सतासी इंटर कॉलेज से रातोंरात रैली स्थल बदलने के 24 घंटे बाद एक लाख वर्ग फीट में बन रहे रैली स्थल पर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। यहां करीब दो सौ एकड़ भूभाग को सुरक्षा के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। रैली का अब रुद्रपुर-निबही मार्ग पर महिला महाविद्यालय के पीछे होगी। रैली स्थल पर भूमि पूजन के दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद कमलेश पासवान, रैली के प्रभारी शिवभूषण, मारकंडेय शाही, अजय उपाध्याय, रतनपाल सिंह, जितेंद्र राव, बंधू उपेंद्र नाथ सिंह, संगमधर दुबे, रामजतन पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed