फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दिव्यांग के खुदकुशी के एलान पर पहुंचा प्रशासन

दिव्यांग के खुदकुशी के एलान पर पहुंचा प्रशासन

Fri, 21 Dec 2018 10:15 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग के खुदकुशी के एलान पर पहुंचा प्रशासन
लार। कहीं से भी मदद नहीं मिलने पर कर्ज में डूबे दिव्यांग के परिवार समेत धर्म परिवर्तन और खुदकुशी करने का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को प्रशासन उसके घर पहुंचा। परिवार की पीड़ा सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लार कस्बे के शास्त्रीनगर के एहतेशाम उर्फ पप्पू दोनों पैरों से दिव्यांग है। उसने बैंक के अलावा सूदखोरों से व्यवसाय के लिए कर्ज लिया था। इसका काफी ब्याज बढ़ रहा है। कर्ज से परेशान पप्पू ने पर्ची बांटकर बिरादरी के लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। मदद नहीं मिलने पर अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए मुस्लिम धर्म छोड़ देने और खुदकुशी का एलान किया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आया। डीएम के निर्देश के बाद एसडीम सलेमपुर शशिभूषण, तहसीलदार डॉ. संजीव राय, लेखपाल कानूनगो अवधेश दूबे उसके घर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति कर्ज में डूबा है और सूद पर कर्ज लिया है। अफसरों ने उसे समस्या निदान के लिए भरोसा दिलाया। इस संबंध में तहसीलदार डॉ. संजीव राय ने बताया कि कर्ज लेकर पप्पू ने घर बनवा लिया है। धर्म परिवर्तन की धमकी के बाद मौके पर गए थे। जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed