{"_id":"59e0ef8a4f1c1ba7678b5af0","slug":"21507913610-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा और तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा और तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बुजुर्ग दंपति के मकान को कब्जा कराने के मामले में सीजेएम न्यायालय ने एक महिला, समेत चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इस आदेश से पुलिसवालों में खलबली है।
ऐशुननिसा और उसके पति इकबाल भुजौली कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। दोनों काफी बुजुर्ग हैं। कोतवाली पुलिस एक महिला को खड़ाकर उनके घर का ताला तोड़वाने लगी। मना करने पर पति इकबाल को कोतवाली उठा ले गए। आरोप है कि इकबाल को कोतवाली में पीटा गया। धमकी दी गई कि सारी संपत्ति इस महिला के नाम कर दो वरना दोनों की हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई। इस पर सीजेएम बृजेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नसिरुनिसा, दरोगा जयशिव पांडेय, सिपाही सूबेदार विश्वकर्मा, मुन्ना सिंह और सीओ पेशी के एक सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय का आदेश कोतवाली पुलिस को मिलने पर हड़कंप मच गया। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि न्यायालय के आदेेश का पालन किया जाएगा।