फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पितरों की प्रसन्नता के लिए करें श्राद्ध

पितरों की प्रसन्नता के लिए करें श्राद्ध

Tue, 05 Sep 2017 11:36 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पितरों की प्रसन्नता के लिए करें श्राद्ध
देवरिया। आज से पितृपक्ष शुरू हो रहा है। इस बार पितृपक्ष में षष्ठी तिथि का लोप है। पितृ दोष से मुक्ति के लिए इस पखवारे में पितरों के निमित्त श्राद्ध किया जाता है। श्रद्धा से किया गया श्राद्ध ही कल्याणकारी होता है। श्राद्ध के लिए आठवें और नौवें मुहूर्त को प्रशस्त माना गया है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विवेक उपाध्याय बताते हैं कि शास्त्रों में वर्णित पंच महायज्ञों में पितृ यज्ञ को विशेष स्थान प्राप्त है। इस संसार में श्राद्ध से श्रेष्ठ अन्य कोई कल्याणप्रद उपाय नहीं है। शास्त्रों में इसे कुतप काल की संज्ञा दी गई है। मनु ने लिखा है कि ब्राह्मण के मुख से देवता हब्य को और पितर कब्य को ग्रहण करते हैं। श्राद्ध में ब्राह्मण को माध्यम माना जाना श्रेष्ठ बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि अंतरिक्ष में सूक्ष्म रूप में रहने वाले वे पितर श्राद्ध काल आ गया, यह सुनकर ही तृप्त हो जाते हैं। ये पितर मनोजव होते हैं अर्थात इन पितरों की गति मनु की गति की तरह होती है। ये स्मरण मात्र से ही श्राद्ध देेश में आ जाते हैं और श्राद्ध के निमित्त निमंत्रित ब्राह्मण के शरीर में सूक्ष्म रूप से तब तक स्थान बनाए रखते हैं, जब तक श्राद्धकर्ता उनको भोजन करा तृप्त न कर दे।
विज्ञापन


मरण तिथि को निश्चित करें श्राद्ध
स्कंद पुराण के अनुसार कहा गया है कि मरण तिथि पर श्राद्ध न करने वाले व्यक्ति के पितृगण उसे शाप देकर पितृ लोक लौट जाते हैं। उस व्यक्ति को दारुण कष्ट का भोग करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्राद्ध में यह करने का है विधान
भविष्य पुराण के अनुसार 12 प्रकार के श्राद्ध नित्य, नैमित्तिक, काम्य, वृद्धि, सपिंडन, पार्वण, गोष्ठी, शुद्धर्श, कर्मांग, दैविक, यात्रार्थ और पुष्टयर्थ का वर्णन है। पितृ पक्ष में विशेष तिथि के दिन पार्वण श्राद्ध करने का विधान बताया गया है।

श्राद्ध के अंग
श्राद्ध के चार अंग तर्पण, भोजन एवं पिंडदान, वस्त्रदान और दक्षिणा दान हैं। तर्पण में पितरों को दूध, तिल, कुशा, पुष्प, गंध मिश्रित जल पितरों को तृप्त करने के लिए दिया जाता है। इसे श्राद्ध पक्ष में नित्य करने का विधान है।


संतुष्ट पितर देते हैं आशीर्वाद
गरूण पुराण के अनुसार पितृ पूजन से संतुष्ट होकर पितर मनुष्यों को दीर्घायु, पुत्र, यश, कीर्ति, पुष्टि, बल, वैभव, सुख, धन-धन्यादि सब कुछ प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed