{"_id":"59a1c96f4f1c1bf51e8b499b","slug":"21503775087-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों में सैलाब: 30 करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों में सैलाब: 30 करोड़ रुपये का नुकसान
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आफत के सैलाब से जिले में 30 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें बंधा की कटान, सड़क और बिजली के नुकसान का खर्च का आकलन शामिल है। फसलों की क्षति 9.52 करोड़ रुपये पहुंची है। आपदा कोष में 6.20 करोड़ रुपये उपलब्ध है। इसके अलावा 18.20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
जिले के तीन तहसील क्षेत्र के इलाकों में सैलाब आया है। रिपोर्ट के अनुसार 60 से अधिक गांव प्रभावित हैं। 78982 आबादी बाढ़ के कहर से जूझ रही है। इसके अलावा 4967 पशु बेहाल हैं। इसमें अधिकांश नुकसान रुद्रपुर तहसील क्षेत्र का हुआ है। एकौना थाना पानी से घिरा है। 54 गांव टापू बन चुके हैं। पानी के कहर से निजात दिलाने के लिए बाढ़ विभाग के दो बंधा तोड़े गए हैं ताकि दोआबा से पानी को निकाला जा सके। नगवा छपरा और पलिया छपरा शामिल हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की 40 सड़क जलमग्न है। देवरिया-रुद्रपुर-करहकोल मार्ग खोपा और पचलड़ी के अलावा नगवा नारायणपुर मार्ग नगवा में क्षतिग्रस्त है। इसके चलते पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। 70 से अधिक स्कूल की बिल्डिंग खराब हो गई है। इसके अलावा सात झोपड़ी भी नष्ट हुई है। दो राहत कैंप चलाए जा रहे हैं। 500 लोगों ने शरण लिए हैं। 222 नावें लोगों को बचाने में जुटी हैं। बचाव कार्य में 16 मोटरबोट, आठ वाहन भ्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा 428 पशुओं का इलाज किया गया है। बाढ़ से प्रभावित परिवार 11955 हैं जबकि 10802 लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी गई साथ ही 189.15 क्विंटल भूसा बांटा गया है।
पीएम कोष से दो लाख मिलेगा
देवरिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने बाढ़ से नुकसान को गंभीरता से लिया है। किसी व्यक्ति की मौत पर दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। शासन ने डीएम से ब्योरा उपलब्ध कराने की बात कही है। ताकि प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जा सके।