{"_id":"5970e0e94f1c1b35648b46c0","slug":"21500569833-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैष्णो देवी की यात्रा में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैष्णो देवी की यात्रा में बुजुर्ग की मौत
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। निबही गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान मौत हो गई। वह 75 वर्ष के थे। नौ जुलाई को यात्री बस से बाबाधाम और वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थे। बुधवार को वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरोनाथ के दर्शन को चढ़ाई करते समय सीढ़ियों पर गिरने से उनकी मौत हो गई। परिजन शव का इंतजार कर रहे हैं।
निबही के केदारनाथ साहनी नौ जुलाई को तीर्थयात्रा पर निकले थे। तीर्थ यात्रियों का जत्था बैजनाथ धाम में जल चढ़ाने के बाद वैष्णो देवी के दर्शन को जम्मू रवाना हुए। बुधवार को कटरा पहुंचकर चढ़ाई शुरू कर दी। करीब 10 घंटेे के चढ़ाई के बाद केदारनाथ माता के भवन पहुंचे। वह माता के दर्शन-पूजन के बाद भैरो घाटी के लिए प्रस्थान कर दिए। भैरो घाटी की चढ़ाई के दौरान सीढ़ियों पर गश खाकर गिर गए। उनके मौत की खबर जब घर आई तो घर में कोहराम मच गया। उनके दरवाजे पर गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।