{"_id":"5956830c4f1c1b14348b4571","slug":"21498841868-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता के घर शौचालय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता के घर शौचालय नहीं
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। गैंगरेप पीड़ित के घर पर शौचालय नहीं है। ऐसे में उसके पूरे परिवार को खुल में शौच के लिए जाना पड़ता है। यदि शौचालय होता तो शायद युवती दरिंदों के हत्थे न चढ़ती। उधर तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। भलुअनी पुलिस का कहना है कि 24 घंटे के भीतर आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
भलुअनी थाने के एक गांव में मंगलवार की शाम एक युवती सड़क की ओर शौच करने गई थी। इसी बीच दो बाइक पर सवार मुंह बांधे पांच युवकों ने अगवा कर गांव से एक किलोमीटर दूर बागीचे में उसके साथ गैंगरेप किया। उसे बेहोशी की हाल में छोड़ पांचों भाग लिए थे। गुरुवार की सुबह होश में आने पर युवती रोते-बिलखते किसी तरह पास के गांव में पहुंच मदद की गुहार लगाई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जबकि पुलिस आसपास सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अजय ओझा ने बताया कि जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।