{"_id":"594aa6a64f1c1bab708b45bb","slug":"21498064550-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर गांव में दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर गांव में दो लाख की चोरी
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। पिछले दरवाजे से घर में घुसे चोरों ने 20 हजार नकदी समेत दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। आधी रात को घर की एक महिला की नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। रात को पहुंची पुलिस ने घरवालों से जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लार थाने के रामनगर गांव निवासी आद्याशंकर सिंह चीनी मिल में कर्मचारी हैं। इनके घर के लोग रोज की तरह मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सो गए। घर के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर चोर दाखिल हुए और कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर बीस हजार नकद और सोने-चांदी का गहना समेट ले गए। घर में सो रहे लोगों की इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी गए गहने की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। रात करीब एक बजे आद्या की पत्नी की नींद खुली तो देखा कि पीछे वाला दरवाजा खुला है। शोर करने पर गांववालों की भीड़ जुट गई। रात को घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।