{"_id":"607c70de8ebc3e8dc13185ce","slug":"213-persons-found-corona-positive-one-died-deoria-news-gkp392401771","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में 213 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में 213 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग जहां सकते में है। वहीं लोग लापरवाह बने हुए हैं। रविवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी समेत 213 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 8655 हो गई है, वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा बढकर 1693 पहुंच गया है। अब तक 6858 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 104 लोगों की मौत हो चुकी है। 1487 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा 67 लोग जिला अस्पताल के एमसीएच विंग एल 2 में भर्ती हैं।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मॉस्क लगाए लोगों का चालान भी कर रही है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। बाजारों में दुकानों पर बिना मॉस्क लगाए लोग पहुंच रहे हैैं और दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मॉस्क लगाए सामान दे रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। उधर पंचायत चुनाव के प्रचार में उम्मीदवार के साथ भीड़ चल रही है। लोग कोरोना से बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है।
जनपद में रविवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी समेत 213लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ