फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   21 patients found in private hospital, medical store and pathology

निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर व पैथालॉजी में मिले 21 मरीज

Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
21 patients found in private hospital, medical store and pathology
निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर व पैथालॉजी में मिले 21 मरीज
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में क्षय रोग उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। इसके मद्देनजर टीबी हारेगा, देश जीतेगा कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत छह दिनों में मेडिकल स्टोर व निजी अस्पतालों सहित 241 स्थानों पर अभियान चलाया चलाया गया जिसमें 21 टीबी रोगी मिले।
सरकार ने क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए 2025 तक का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इसके मद्देनजर तीन चरणों में अभियान चलाया जाना है। पहले चरण का अभियान जिला कारागार, मदरसों, बालगृह, नारी निकेतन व दो ईंट-भट्ठों सहित अन्य संस्थाओं में चलाया गया जिसमें करीब दो हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई और संभावित मरीजों के बलगम की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। दूसरे चरण में दस दिन तक सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान जिले की करीब सात लाख आबादी में विशेष कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की मलिन बस्तियों में चलाया गया। इसमें 178 टीमें लगाई गई थीं, जिसमें 576 कर्मचारी शामिल रहे। निगरानी के लिए 35 सुपरवाईजर तथा 17 चिकित्सक भी तैनात किए गए थे। अभियान में 5 लाख 74 हजार 154 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 2454 संभावित मरीजों के बलगम की जांच कराई गई जिसमें 162 क्षय रोगी चिह्नित किए गए हैं। इनमें 67 बलगम तथा 95 अन्य अंगों वाले क्षय रोगी मिले।
विज्ञापन

तीसरे चरण का अभियान 25 जनवरी तक चलना है। इसमें जनपद मुख्यालय से 12 टीमें बनाई गईं। प्रत्येक टीम में दो कर्मियों को शामिल किया गया है। छह दिन में पूरे जनपद में शहर से लेकर ब्लाक लेबल तक कर्मियों ने 50 निजी चिकित्सालय, 80 मेडिकल स्टोर, 78 आयुष चिकित्सक व 33 पैथोलॉजी पर विजिट किया। इस दौरान उन्हें केंद्र सरकार की ओर से टीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान तथा दिशा-निर्देशों व टीबी के मरीजों की सूचना उपलब्ध कराने बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मरीज के बारे में सूचना देने पर पांच सौ रुपये भी दिए जाते हैं। इस दौरान 21 टीबी मरीजों की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी हारेगा, देश जीतेगा कार्यक्रम के तहत तीसरे चरण में मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, आयुष चिकित्सक व पैथालॉजी पर टीमों ने जांच की। इस दौरान 21 मरीजों की जानकारी मिली। मरीज की सूचना देने पर पांच सौ रुपये भी दिए जाते हैं जिसकी जानकारी भी दी गई। अभियान 25 जनवरी तक चलेेगा। -मृत्युंजय पांडेय, जिला पीपीएम समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed