फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   21 days after the death of a teenager, there is no silence, no report, no action.

Deoria News: 21 दिन बाद भी किशोरी की मौत पर सन्नाटा, न रिपोर्ट न कोई कार्रवाई

Wed, 04 Feb 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
21 days after the death of a teenager, there is no silence, no report, no action.
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के साहू टोला में 16 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना को 21 दिन बीत चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण भी स्पष्ट हो चुका है।
विज्ञापन

इसके बावजूद पुलिस ने आज तक न तो मुकदमा दर्ज किया है और न ही किसी ठोस नतीजे पर पहुंच पाई है। इंसाफ की उम्मीद लगाए परिजन दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बरियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित साहू टोला निवासी महेंद्र चौहान की 16 वर्षीय बेटी नंदिनी 13 जनवरी की सुबह अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने दिनभर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 14 जनवरी की सुबह गांव के पास एक पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई लेकिन इसके बाद भी पुलिस की कार्रवाई कागजों से आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस हर बार जांच का हवाला देकर मामले को टाल रही है। कभी मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकालने की बात कही जाती है तो कभी पूछताछ का आश्वासन दिया जाता है लेकिन न तो अब तक एफआईआर दर्ज की गई है और न ही किसी संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ हुई है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed