{"_id":"5ce03a78bdec220754346efe","slug":"201558198904-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के एक दिन पूर्व आवासीय झोपड़ी जली लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के एक दिन पूर्व आवासीय झोपड़ी जली लाखों की क्षति
विज्ञापन
शादी के एक दिन पूर्व घर में गैस सिलेंडर से लगी आग, लाखों का नुकसान
- गौरीबाजार के करमाजीतपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। करमाजीतपुर गांव में गैस सिलेंडर से लगी आग से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांववालों ने दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में धर्मेंद्र निषाद पुत्र नगीना निषाद गंभीर रूप से झुलस गया। सीएचसी पर उसका उपचार चल रहा है। करमाजीतपुर गांव निवासी नगीना निषाद की बेटी की शादी रविवार को है। बारात गोरखपुर के कुसमौल गांव से आनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। उनकी आवासीय झोपड़ी में शादी का सारा सामान, कपड़ा, बर्तन, जेवरात, अनाज और लड़की की विदाई का सारा सामान रखा गया था। बगल के टिनशेड में गैस चूल्हे पर मिठाई बनाया जा रहा था। इसी बीच गैस पाइप लीक होने के कारण गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया। आग ने बगल की आवासीय झोपड़ी को आगोश में ले लिया। आग की लपटों को देखकर गांव के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर को दूर फेका गया। आग बुझाने के प्रयास में नगीना निषाद का बेटा धर्मेंद्र निषाद गंभीर रूप से झुलस गया। झोपड़ी में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अचानक आई इस विपदा से परिवारीजन हतप्रभ हैं। शादी वाले घर में अफरा-तफरी का माहौल है।
---