{"_id":"5c6edc0abdec22737a368a4a","slug":"201550769162-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार अनुपस्थित चल रहे परिषदीय सात शिक्षकों को दी गई अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार अनुपस्थित चल रहे परिषदीय सात शिक्षकों को दी गई अंतिम नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार
अंतिम नोटिस देकर बीएसए ने सात दिनों में मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बिना कारण बताए और आवेदन दिए लंबे समय से गायब चल रहे सात शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। बीएसए ने इन्हें अंतिम नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सात दिनों में जवाब नहीं देने पर इनके खिलाफ कार्रवाई तय है। परिषदीय स्कूलों में तैनात यह शिक्षक डेढ़ से दो वर्षों से लापता हैं। काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर विभाग ने नोटिस दिया है।
जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कई ऐसे बेहद लापरवाह शिक्षक भी हैं जो लगातार कई वर्षों से अपने स्कूल नहीं जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए कोई आवेदन या अनुमति भी नहीं ली है। इसके चलते संबधित स्कूलों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। खास बात यह है कि इन स्कूलों में किसी अन्य की तैनाती भी नहीं हो पा रही। विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से उनके खाते में वेतन भी पहुंचता रहा है। शासन ने ऐसे अध्यापकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस बाबत माधवजी तिवारी, बीएसए ने कहा बिना अवकाश स्वीकृत कराए अपने विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे सात शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी की गई है। सात दिनों में इन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा तो इनके खिलाफ कार्रवाई पारित की जाएगी।
इन शिक्षकों को जारी हुई नोटिस
* सुमन मिश्र, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक स्कूल तेनुआ चौबे, विकास खंड भलुअनी, 1 फरवरी वर्ष 2018 से अवैतनिक अवकाश देकर गायब हैं।
* संध्या सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक स्कूल राबड़ी, भलुअनी, 1 जुलाई वर्ष 2017 से बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित चल रही हैं।
* शिखा मिश्र, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर बांसफर, देवरिया सदर, जुलाई वर्ष 2017 से अनुपस्थित हैं।
* आसमां कादिर सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बनुआडीह एक, देवरिया सदर, 28 जुलाई वर्ष 2014 से अनुपस्थित हैं।
* दिलीप पांडेय सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पकड़ी खास, देवरिया सदर, अगस्त वर्ष 2018 से गायब हैं।
* चंद्रभूषण यादव, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय समोगर दो, बरहज, 21 अगस्त वर्ष 2018 से रजिस्ट्री से मेडिकल भेजकर अनुपस्थित हैं।
* आशा यादव, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक स्कूल खुदिया बुजुर्ग, बरहज, 8 अप्रैल वर्ष 2016 से बिना आवेदन के अनुपस्थित हैं।