{"_id":"5bd737c3bdec2217277ccda4","slug":"201540831171-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, महिला की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, महिला की दबकर मौत
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
शकुंतला देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में सोमवार की दोपहर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने एक महिला की दबकर मौत हो गई। महिला क्रेशर प्लांट पर मजदूरी करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया।
नौतन हथियागढ़ निवासी 50 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी स्व.त्रिलोकी गांव के ही एक क्रेशर प्लांट पर मजदूरी कर जीवन यापन करती थी। सोमवार को एक व्यक्ति अपनी ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लादकर बेचने के लिए प्लांट पर गया था। गन्ना उतारते समय चालक का नियंत्रण खोने से ट्राली पलट गई। पास खड़ी शकुंतला गन्ना लदी ट्राली के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेशर प्लांट पर अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद महिला का शव बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।