{"_id":"5b15729d4f1c1b634d8b4b6e","slug":"201528132253-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पूर्व शिक्षामित्र सुभद्रा देवी के पुरवां स्थित मंदिर चल रही झाडफूक का जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर से सटे पुरवा गांव में भूत-प्रेत व व्याधियों से राहत के नाम पर चल रहे झाड़-फूंक के खेल की सच्चाई जानने सोमवार को डॉक्टरों की टीम पहुंची। डीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने पीड़ितों से बातचीत की। उन्हें झाड़-फूंक छोड़कर सही तरीके से उपचार के लिए प्रेरित किया। चिकित्सकों ने अंधविश्वास के फेर में जान जाने का भी खतरा बताया। टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपने की बात कही है।
पुरवा गांव में पिछले डेढ़ साल से झाड़-फूंक से बीमारी दूर करने का सिलसिला चल रहा है। शिक्षक शिवकुमार यादव की पत्नी व शिक्षामित्र रहीं सुभद्रा पर देवी का साया आने का दावा करते हुए पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। यहां आने वाले ग्रामीण इलाकों के कई युवक-युवती न सिर्फ झूमते हैं, बल्कि बार-बार जमीन पर सिर भी पटकते हैं। अंधविश्वास के फेर में फंसे लोगों को इससे उबारने के लिए ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने सीएमओ को डॉक्टरों की टीम भेजने का निर्देश दिया था। सोमवार को एसीएमओ राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, बैतालपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. बीपी सिंह के नेतृत्व में टीम पुरवा पहुंची। वहां झूमते-कूदते लोगों व उनके परिजनों से वार्ता की। टीम ने बताया कि यहां पहुंचे अधिकांश लोग मानसिक बीमारियों से ग्रसित हैं। टीम ने उन्हें हिदायत दी कि बार-बार सिर पटकने या झटकने से सिर में गंभीर चोट आ सकती है और ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है। बेहतर है कि लोग विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराएं। करीब पौन घंटे तक छानबीन के बाद टीम लौटी। इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपने की बात कही। साथ ही, यहां पुलिस-प्रशासन की ओर से कार्रवाई की भी अपेक्षा जताई है।
‘जमीन कब्जाने के लिए हो रहा नाटक’
पुरवा गांव में चल रहे झाड़-फूंक के खेल के बीच गांव के रहने वाले रवि प्रसाद ने सोमवार को डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग उसकी निजी जमीन पर माता जी का स्थान बनाकर झाड़-फूंक कर रहे हैं। विरोध करने पर मारने-पीटने पर उतारू हो जाते हैं। आरोप लगाया कि यहां झाड़-फूंक का खेल सिर्फ उसकी व अन्य लोगों की जमीन हड़पने के लिए ही किया जा रहा है। उसने जमीन की पैमाइश कराने की मांग की है। डीएम सुजीत कुमार ने सदर तहसीलदार को निर्देशित किया कि मौके पर टीम भेजकर शीघ्र कार्रवाई करें।